1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भूकंप के झटके से कांपी भारत के इस राज्य की धरती, जानें कितनी रही तीव्रता, क्या हैं हालात?

भूकंप के झटके से कांपी भारत के इस राज्य की धरती, जानें कितनी रही तीव्रता, क्या हैं हालात?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 08, 2025 12:26 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 12:45 pm IST

भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत के असम में आज भूकंप आया, जिसकी गहराई 25 किलोमीटर थी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

भारत के असम राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में मंगलवार सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने यह जानकारी दी। इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप मंगलवार सुबह 9:22 बजे पर आया, जिसकी गहराई 25 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र 26.51°N अक्षांश और 93.15°E देशांतर पर स्थित था। 

अंडमान सागर में भूकंप

सोमवार को अंडमान सागर में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। रविवार को भी इसी क्षेत्र में समान तीव्रता और गहराई का एक और भूकंप दर्ज किया गया था।

जम्मू-कश्मीर में 3.6 तीव्रता का भूकंप

कुछ दिनों पहले शाम जम्मू-कश्मीर में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं थी। भूकंप शाम 7 बजकर 36 मिनट पर आया और इसकी गहराई 9 किलोमीटर दर्ज की गई थी।

कैसे महसूस होते हैं भूकंप के झटके?

भूकंप धरती की सतह पर अचानक होने वाला एक कंपन है, जो धरती के अंदर स्थित टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण से होता है। पृथ्वी की ऊपरी परत क्रस्ट कई बड़े-बड़े टुकड़ों में बंटी हुई है, जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहते हैं। 

ये प्लेट्स लगातार धीरे-धीरे हिलती रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, फिसलती हैं या एक-दूसरे के नीचे-ऊपर जाती हैं, तो इनके किनारों पर बहुत ज्यादा तनाव जमा हो जाता है। एक समय ऐसा आता है जब यह तनाव सहन नहीं हो पाता और वह अचानक एक झटके के रूप में बाहर निकलता है। इसी झटके से धरती हिलती है और भूकंप महसूस किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें-

थाना प्रभारी ने रोमांटिक गाने पर बनाई रील, VIDEO वायरल होने से मचा हड़कंप; सख्त आदेश जारी

मूसलाधार बारिश से कोलकाता की सड़कों पर घुटनों तक भरा पानी, बंगाल के लिए IMD अलर्ट जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत