इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम मिलेगी जिंदा यह दावा करने वाले ज्योतिष अजय शर्मा के मुताबिक इस केस का पूरा खुलासा होने में एक महीने का वक्त लग जाएगा। अजय शर्मा का दावा है कि राजा रघुवंशी की हत्या मामले में सोनम के अलावा एक महिला समेत 8 से 10 और लोग भी शामिल हैं। ज्योतिषी ने कहा कि सोनम और चार आरोपियों के बाद दो नाम कल और आए थे सामने जिन्होंने सोनम को गाजीपुर तक छोड़ा था। इस तरह अब तक सात संदिग्ध हो चुके हैं और सोनम भी जिंदा मिली है और वह भी पूर्वी दिशा में मिली है , ये भी मेरा दावा सच निकला है।
सोनम को राजा की बलि देनी थी
राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब तंत्र क्रिया का एंगल भी सामने आया है। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने कहा है कि सोनम का मकसद राजा की बलि देनी थी और अपने पिता को बचाना था। उन्होंने पूछा कि 60 साल के बुजुर्ग पिताजी को बचाने के लिए उसने 30 साल के लड़के की बलि ली है। सोनम को अपने पिता से मिलाया जाए फिर पता चलेगा। वह अपने पिता से कहेगी देखो पिता जी, मैंने राजा को मार दिया और आपको बचा लिया है।
राज और सोनम में गहरा प्यार था
सचिन रघुवंशी ने कहा, सोनम और राज की साथ में सामने आईं तस्वीरें देखकर लगता है कि दोनों में गहरा प्यार था। राज और सोनम ने मिलकर हत्या की पूरी प्लानिंग की थी। सोनम की मां और भाभी को भी सब कुछ मालूम था कौन बॉयफ्रेंड है किसे पसंद करती है इसलिए मैं नार्को टेस्ट की मांग कर रहा हूं। पूरे भारत को मांग करनी चाहिए कि पूछे कि सोनम ने राजा रघुवंशी को क्यों मारा?
सोनम का भाई भी शातिर है
सचिन का कहना है कि जब सोनम इतनी शातिर है तो उसका भाई गोविंद कितना शातिर होगा, मैंने उससे बात नहीं की, उसने मेरे भाई विपिन ने बात की है। जिसने मेरे भाई को मारा मैं उससे क्यों बात करूं? सोनम इंदौर आएगी तो मेरे पापा ने कहा पूछना है कि तूने राजा को क्यों मारा, वह तुम्हें पसंद नहीं था तो छोड़ देती। राजा की अकाल मौत हुई है कल उसकी 13वीं है इसलिए हम उसकी फोटो रखकर अच्छे से जो उसे पसंद था, वह रखेंगे।
| राजा रघुवंशी और सोनम केस |
| Exclusive: 'राजा से हुई थी अरेंज मैरिज, मेरी बेटी बेकसूर है', सोनम रघुवंशी के पिता का बड़ा बयान |
|
'मैं विधवा बनकर तुमसे करूंगी शादी', सोनम ने राज से किया था वादा, जानिए कैसे रची गई राजा के हत्या की साजिश?
|
| इंदौर के राजा की मिली थी डेडबॉडी, 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर, तीन गिरफ्तार |
|
शादी, हनीमून और खूनी खेल... राजा-सोनम केस को लेकर मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा, जानिए क्या बोलीं DGP?
|
| बड़ा खुलासा: हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हुई थी हत्या, पत्नी सोनम ने ही मरवाया, हुई गिरफ्तार |