1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बड़ा खुलासा: हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हुई थी हत्या, पत्नी सोनम ने ही मरवाया, हुई गिरफ्तार

बड़ा खुलासा: हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हुई थी हत्या, पत्नी सोनम ने ही मरवाया, हुई गिरफ्तार

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jun 09, 2025 08:39 am IST,  Updated : Jun 11, 2025 05:36 pm IST

इंदौर से शिलांग हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी और उसकी हत्या उसकी पत्नी सोनम ने ही कराई थी। सोनम को यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

सोनम रघुवंशी - India TV Hindi
सोनम रघुवंशी

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की मई में शादी हुई थी जिसके बाद वो अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गए थे। वहां दोनों लापता हो गए थे और काफी खोजबीन के बाद राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ था और सोनम लापता थी। सोमवार की सुबह अचानक सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे में मिली, जिसके बाद उसे गिरप्तार कर लिया गया है। अब पता चला है कि सोनम ने ही पति राजा रघुवंशी के कत्ल की साजिश रची थी और फिर फरार हो गई थी। उसके साथ और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे पूछताछ हो रही है।

जहां सोनम रूकी थी उस ढाबा संचालक ने बताया कि  उसी के नंबर से ढाबे पर पहुंची उस लड़की ने किसी को फोन किया था। वह खूब रो रही थी, उसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी और नंदगंज थाने की पुलिस ढाबे पर पहुंची थी और उसको अपने साथ थाने लेकर गई।

मेघालय के डीजीपी किया खुलासा

डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार की सुबह बताया कि इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या कथित तौर पर मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी द्वारा किराए पर लिए गए लोगों ने की। पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रात भर की छापेमारी में तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार किया गया। 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाने के दौरान रघुवंशी और उनकी पत्नी लापता हो गए थे। 2 जून को उनका शव एक खड्ड में मिला, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी।

डीजीपी ने कहा, "एक व्यक्ति को यूपी से पकड़ा गया और दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा गया है। उन्होंने कहा, "सोनम ने यूपी के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।" नोंग्रांग ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि पत्नी ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें किराए पर लिया था। उन्होंने कहा, ''इस अपराध में शामिल कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अभी भी जारी है।'' मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने पूरे देश को झकझोर देने वाले इस मामले को सुलझाने के लिए राज्य पुलिस को बधाई दी।

(गाजीपुर से शशिकांत तिवारी की रिपोर्ट)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।