1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. बेटी की हत्या कर हार्ट अटैक की अफवाह फैलाई, सबूत मिटाने के लिए अंतिम संस्कार कर नदी में बहा दीं अस्थियां; आरोपी गिरफ्तार

बेटी की हत्या कर हार्ट अटैक की अफवाह फैलाई, सबूत मिटाने के लिए अंतिम संस्कार कर नदी में बहा दीं अस्थियां; आरोपी गिरफ्तार

 Written By: Amar Deep
 Published : Oct 26, 2026 06:00 pm IST,  Updated : Oct 26, 2026 06:00 pm IST

महाराष्ट्र के वासिम जिले में एक शख्स ने बेटी की हत्या कर हार्ट अटैक की अफवाह फैला दी। सबूत मिटाने के लिए उसने शव को जलाकर अस्थियां नदी में बहा दीं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

बेटी की हत्या कर नदी में बहा दी अस्थियां।- India TV Hindi
बेटी की हत्या कर नदी में बहा दी अस्थियां। Image Source : REPORTER INPUT

वाशिम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने ही अपनी ही शादीशुदा बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसने बेटी की मौत हार्ट अटैक से होने की अफवाह फैलाई। इसके बाद मृतक बेटी का अंतिम संस्कार कर उसकी अस्थियां नदी में बहा दिए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि शिरपुर पुलिस को देर रात मिली फोन पर गुप्त सूचना के बाद मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पिता संतोष मारोती गोटे को हिरासत में लिया है।

बेटी की हत्या कर बताया हार्ट अटैक

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान मनीषा नाईकवाड के रूप में हुई है। मनीषा की शादी हिंगोली जिले के सेनगांव तालुका के एक गांव में हुई थी। वैवाहिक विवाद के बाद वह अपने गांव में रहने लगी थी। दशहरे के आसपास प्रेमी से मिलने जाने की बात को लेकर पिता और बेटी के बीच विवाद होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि शिरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवाडा में पिता ने रुमाल से गला घोंटकर बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद मौत को हार्ट अटैक बताकर गांव में अफवाह फैलाई गई और अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

मामले में नया मोड़ तब आया, जब शिरपुर पुलिस थाने की थानेदार योगिता भारद्वाज को देर रात फोन पर गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने जांच शुरू की और मृतका के पिता को हिरासत में लिया। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। शिरपुर पुलिस ने काटेपुर्णा नदी से बहाई गई अस्थियों को गोताखोरों के माध्यम से नदी में जाकर ढूंढने का सिलसिला शुरू किया है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है। हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।

बागपत ने पत्नी ने पति पर हमला किया

वहीं ऐसा ही एक अन्य मामला यूपी के बागपत से सामने आया है, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। बागपत के कोताना गांव में पत्नी ने पहले शराब में नशीली गोलियां मिलाकर पति को पिलाई, फिर खाली बोतल और उसके टूटे कांच से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए। पुलिस ने पत्नी उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कथित प्रेमी सिकंदर उर्फ कालू पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया। (इनपुट- इमरान)

यह भी पढ़ें-

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर खूनी संघर्ष! घर में घुसकर युवक की चाकू से हत्या, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।