1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. जबलपुर में नाला पार करते समय बही बोलेरो, 3 लोगों का रेस्क्यू, ड्राईवर की मौत

जबलपुर में नाला पार करते समय बही बोलेरो, 3 लोगों का रेस्क्यू, ड्राईवर की मौत

हादसा जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के कटाव नाले में हुआ। कार शराब कंपनी की थी और उसमें चार लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों को बचा लिया गया, लेकिन ड्राइवर की मौत हो गई।

Bolero- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पानी में डूबी बोलेरो

मध्यप्रदेश के जबलपुर में तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के कटाव नाले में पानी का अंदाजा गलत पड़ने से शराब कंपनी की एक बोलेरो तेज बहाव में बह गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना जबलपुर के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कटाव नाले की है। 

बताया जा रहा है कि शराब कंपनी की बोलेरो नाला पार कर रही थी। इस दौरान चालक ने पानी की गहराई और बहाव का सही अंदाजा नहीं लगाया,जिससे वाहन अनियंत्रित होकर तेज बहाव में बह गया। बोलेरो में चालक सहित चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। 

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

रेस्क्यू के दौरान तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि चालक रवि पिल्ले, निवासी कैंट, की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश के बीच लोगों से अपील की है कि नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न करें और केवल सुरक्षित रास्तों का ही उपयोग करें।

राजगढ़ में भी बारिश का कहर

राजगढ़ जिले के पचोर में गुरुवार को तेज हवाओं और आंधी तूफान के साथ हुई तेज बारिश ने हाहाकार मचा दिया। तेज बारिश के कारण सड़के तालाब में तब्दील हो गई। तेज बहाव के कारण क‌ई गाड़ियां भी बहने लगी। जिससे लोगों ने रस्सियों के सहारे बचाने का प्रयास किया।

मुंबई में 5 लोगों की मौत

भारी बारिश के कारण मुंबई में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। एक बुजुर्ग व्यक्ति खुले मैनहोल में गिर गए थे, उनकी मौत का मुद्दा महाराष्ट्र विधानसभा में भी उठाया गया। देश के अन्य राज्यो में भी जमकर बारिश हो रही है। असम के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

(जबलपुर से देबाजीत देब की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

किचन में छिपा बैठा था कोबरा, दूध का बर्तन रखने गए स्कूल संचालक को डसा, झाड़फूंक में समय गंवाने के कारण गई जान

टावर के विरोध में पाइप उखाड़ना पड़ा भारी, हवा में उछलकर शख्स की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव