A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. फूलों की माला से लदे BJP जिला उपाध्यक्ष नाले में गिरे, स्वागत जुलूस के दौरान पैर फिसला; VIDEO

फूलों की माला से लदे BJP जिला उपाध्यक्ष नाले में गिरे, स्वागत जुलूस के दौरान पैर फिसला; VIDEO

छतरपुर में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के साथ एक हादसा हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बीजेपी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी पद मिलने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे थे।

बीजेपी के नवनियुक्त...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बीजेपी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में कहावत है कि राजनीति में कद बढ़ते ही जमीन पर पैर टिकना मुश्किल हो जाता है, और ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरा में। यहां बीजेपी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी पद मिलने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे थे। यहां उनके साथ एक हादसा हो गया, जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

आशीर्वाद लेने लोगों के बीच निकले थे

दरअसल, राम मनोहर तिवारी पदभार संभालने के बाद गांव खैरा में स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर था और उपाध्यक्ष जी भी फूलों की मालाओं से लदे हुए विजयी मुद्रा में चल रहे थे। लेकिन शायद मालाओं और स्वागत की खुशी के कारण उन्हें नीचे का रास्ता नजर नहीं आया। जैसे ही वे स्वागत जुलूस के साथ आगे बढ़े, पैर सीधे नाली के खुले गड्ढे में जा पड़ा और उपाध्यक्ष जी धड़ाम से अंदर! चकाचक सजे नेता जी को नाली से बाहर निकालने के लिए समर्थकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो-

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की चर्चा पूरे क्षेत्र में चटखारे लेकर सुनी जा रही है। लोग कह रहे हैं कि उपाध्यक्ष जी को पद मिलते ही विकास की जमीनी हकीकत और नाली की सफाई का जायजा सबसे पहले मिल गया।  

(रिपोर्ट -प्रेम गुप्ता)

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश: '10 से 6 ऑफिस में रहना होगा, लेट लतीफी नहीं चलेगी', CM मोहन यादव का सख्त आदेश, कामचोरी नहीं चलेगी