1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP के छतरपुर में बड़ा हादसा, केन-बेतवा प्रोजेक्ट के 48 मजदूरों से भरी बस पलटी, एक की मौत-15 घायल; काम खत्म कर घर जा रहे थे सभी

MP के छतरपुर में बड़ा हादसा, केन-बेतवा प्रोजेक्ट के 48 मजदूरों से भरी बस पलटी, एक की मौत-15 घायल; काम खत्म कर घर जा रहे थे सभी

छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र में ढोढ़न बांध के पास बड़ा हादसा हो गया। केन-बेतवा लिंक परियोजना में काम कर रहे मजदूरों से भरी बस का ब्रेक फेल होने के बाद चलती बस से मजदूर कूद गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि 15 मजदूरों के घायल होने की खबर है।

छतरपुर में बस हादसा।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT छतरपुर में बस हादसा।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में ढोढ़न बांध के पास बड़ा हादसा हो गया। केन-बेतवा लिंक परियोजना में काम कर रहे NCC कंपनी के मजदूरों से भरी बस का ब्रेक फेल होने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 48 मजदूर सवार थे, जो काम खत्म कर घर जाने के लिए बस में सवार थे। हादसे में करीब 13 से 15 मजदूर घायल होने की सूचना है, जबकि एक मजदूर की मौत की सूचना सामने आई है।

Image Source : reporter inputघायलों को जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया है।

जैसे ही बस का ब्रेक फेल हुआ, कई मजदूर चलती बस से कूद गए। ज्यादातर मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

खबर अपडेट हो रही है...

(रिपोर्ट- प्रेम गुप्ता)