1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'पापा, मम्मी कब आएगी?' पूछ-पूछकर बिलख रहे 5 बच्चे, उधर मां इंस्टाग्राम प्रेमी संग Reels डाल रही

'पापा, मम्मी कब आएगी?' पूछ-पूछकर बिलख रहे 5 बच्चे, उधर मां इंस्टाग्राम प्रेमी संग Reels डाल रही

छतरपुर में एक महिला ने परिवार की मर्यादा तार-तार कर दी। पति और 5 मासूम बच्चों को बिलखता छोड़कर महिला अपने इंस्टाग्राम प्रेमी संग भाग गई। हैरान करने वाली बात यह है कि अब दोनों इंस्टाग्राम पर साथ में फोटो और रील शेयर कर रहे हैं।

प्रेमी संग भागी महिला।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT प्रेमी संग भागी महिला।

छतरपुर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया के इस दौर में रिश्तों की मर्यादाएं अब इंटरनेट की भेंट चढ़ती नज़र जा रही हैं। ताजा मामला छतरपुर जिले के ग्राम कांटी से सामने आया है, जहां एक महिला अपने पति और 5 मासूम बच्चों को बिलखता छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति मूलचंद अहिरवार ने एसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

बेटी की दवाई लेने का कहकर घर से निकली महिला

मूलचंद ने बताया कि उसकी पत्नी 30 मार्च 2026 को यह कहकर घर से निकली थी कि वह अपनी ढाई साल की बेटी की दवाई लेने जिला अस्पताल जा रही है। लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। मूलचंद के मुताबिक, उसकी पत्नी की मुलाकात इंस्टाग्राम के ज़रिए बृजेश अहिरवार नाम के एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से बातचीत चल रही थी।

Image Source : reporter inputआरोपी युवक और महिला अब इंस्टाग्राम पर अपनी साथ में फोटो और रील शेयर कर रहे हैं।

मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद जब मूलचंद ने अपनी पत्नी को खोजने की कोशिश की, तो पता चला कि वह बृजेश के साथ चली गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी युवक और महिला अब इंस्टाग्राम पर अपनी साथ में फोटो और रील शेयर कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उसके कुल 5 बच्चे हैं, जिनमें से 4 बच्चियां घर पर मां की राह देख रही हैं, जबकि ढाई साल की सबसे छोटी बच्ची को मां अपने साथ ले गई है। घर में मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे लगातार पूछ रहे हैं कि "पापा, मम्मी कब आएगी?"

एक महीना बीत गया, फिर भी नहीं लौटी महिला

मूलचंद काम के सिलसिले में दिल्ली में रहता था और घटना के कुछ दिन पहले ही घर आया था। उसने कोतवाली थाने  में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के चलते उसने अब  SP से अपनी पत्नी और बच्ची को वापस लाने की अपील की है। मामले में एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने कहा है कि गुमशुदगी दर्ज की गई है महिला की दस्तयाब करके महिला के बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट- प्रेम गुप्ता)

यह भी पढ़ें-

गर्लफ्रेंड ने मोबाइल नंबर ब्लॉक किया तो बॉयफ्रेंड ने गला रेत कर उतारा मौत के घाट, आरोपी अरेस्ट

सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश