1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. दतिया: भोजपुरी कलाकार आम्रपाली के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

दतिया: भोजपुरी कलाकार आम्रपाली के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं पर भी लाठियां बरसाईं। वहीं, बेकाबू भीड़ में शामिल लोगों ने कई लोगों के साथ मारपीट की।

datiya- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कार्यक्रम के बाद टूटी कुर्सियां

मध्य प्रदेश के दतिया में शुक्रवार रात भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे के कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। यह बवाल पंडोखर धाम में देर हुआ। यहां भोजपुरी कलाकार आम्रपाली का डांस कार्यक्रम चल रहा था। डांस कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओ को भी नहीं बख्शा। इस घटना के बाद पंडोखर थाना प्रभारी पर अनावश्यक रुप से लाठी चार्ज का आरोप लगा है।

लाठीचार्ज के कारण नागरिकों में आक्रोश है। हालात काबू में रखने के लिए दतिया से पंडोखर पुलिस बल भेजा गया है। स्थानीय लोग पंडोखर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह को हटाने की मांग कर रहे हैं।

20 अप्रैल तक चलेगा पंडोखर धाम महोत्सव

पंडोखर सरकार धाम महोत्सव दतिया जिले की भांडेर तहसील में चल रहा है, जो 2 अप्रैल को शुरू हुआ और से 20 तक आयोजित होगा। 17 अप्रैल 2026 को भोजपुरी नाइट का आयोजन था, जिसमें आम्रपाली दुबे, रक्षा गुप्ता और आर्यन बाबू एंड ग्रुप परफॉर्म कर रही थीं। खबरों में इस कार्यक्रम को आस्था का सागर और सांस्कृतिक कार्यक्रम बताया गया है।

झूला संचालक का सिर फोड़ा

बोकाबू भीड़ में शामिल लोगों ने एक झूला संचालक के साथ मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि वह मेले में नाव झूला लगाता है। वह छतरपुर से यह झूला लेकर आया था और यहां मेले में लगाया था। आम्रपाली को देखने के लिए लोग झूले में चढ़ रहे थे। उसने मना किया तो भड़क गए और बहस करने लगे। बहस मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने उसके सिर में कड़ा मारकर उसे लहुलुहान कर दिया।

घटना के वीडियो आए सामने

घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें टूटी हुई कुर्सियां देखी जा सकती हैं। पुलिसकर्मी भी मौके पर नजर आ रहे हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है, जब भीड़ ने किसी भोजपुरी स्टार के कार्यक्रम में बवाल किया हो। इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

(दतिया से रवि की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

एक ही लड़की से शादी करने वाले दो भाइयों के घर आई नन्हीं परी, कौन होगा पिता?

ऊधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई