1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक ही लड़की से शादी करने वाले दो भाइयों के घर आई नन्हीं परी, कौन होगा पिता?

एक ही लड़की से शादी करने वाले दो भाइयों के घर आई नन्हीं परी, कौन होगा पिता?

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 18, 2026 10:14 am IST,  Updated : Apr 18, 2026 10:14 am IST

शादी के बाद कुछ समय तक दोनों भाई पत्नी के साथ रहे। इसके बाद छोटा भाई विदेश चला गया और वहां एक रेस्टोरेंट में नौकरी करता है। वहीं, बड़ा भाई हिमाचल में ही सरकारी नौकरी करता है।

Kapil and pradeep wife Sunita- India TV Hindi
कपिल और प्रदीप की पत्नी सुनीता ने एक बेटी को जन्म दिया है Image Source : REPORTER INPUT

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र से एक बार फिर अनोखी पारंपरिक शादी चर्चा में है। यहां के गांव में रहने वाले दो सगे भाई कपिल और प्रदीप ने जुलाई 2025 में एक ही महिला सुनीता से विवाह किया था। यह विवाह स्थानीय परंपरा के तहत हुआ, जिसे कुछ इलाकों में आज भी सामाजिक मान्यता प्राप्त है। शादी के करीब 10 महीने बाद सुनीता ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है, जिसके बाद यह परिवार सोशल मीडिया पर फिर सुर्खियों में आ गया है। लोगों की ओर से जहां एक तरफ इस परिवार को ढेरों बधाइयां दी जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर कई सवाल भी उठ रहे हैं।

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि बच्ची का “वास्तविक पिता” कौन माना जाएगा और उसके जन्म प्रमाण पत्र में किसका नाम दर्ज होगा। हालांकि, परंपरा के अनुसार बड़े भाई को ही बच्चे का पिता माना जाएगा।

पहाड़ी इलाकों में प्रचलित है परंपरा

इस तरह की शादी को स्थानीय स्तर पर “फ्रेटर्नल पॉलीएंड्री” (एक महिला का कई भाइयों से विवाह) कहा जाता है। पहाड़ी क्षेत्रों में यह परंपरा पहले जमीन के बंटवारे को रोकने और पारिवारिक संपत्ति को एकजुट रखने के उद्देश्य से प्रचलित थी।

बड़ा भाई ही होता है आधिकारिक पति

भारतीय कानून में बहुविवाह को मान्यता नहीं है। इस वजह से बड़े भाई को ही आधिकारिक तौर पर महिला का पति माना जाता है और बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट में भी बड़े भाई का ही नाम होता है। बच्चे का बायोलॉजिकल पिता कोई भी हो, लेकिन आधिकारिक तौर पर बड़ा भाई ही पिता माना जाता है। हालांकि, पत्नी दोनों भाइयों के साथ रहती है और सभी को बराबर प्यार देती है। वह कब किसके साथ रहेगी। इसका फैसला वह खुद ही करती है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस परमार ने बहुपति प्रथा पर 1975 में किताब लिखी थी। इस किताब में विस्तार से इस प्रथा के बारे में बताया गया है।

(सिरमौर से कपिल ठाकुर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बैंक में दिनदहाड़े डकैती, 15 करोड़ का सोना और 20 लाख कैश लूटकर फरार हो गए बदमाश, मैनेजर को पीटा; फायरिंग से दहशत फैलाई

महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट में IAF के प्लेन की हार्ड लैंडिंग, रनवे खराब, चंद घंटे में सब ठीक हो गया

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत