1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. चरित्र पर शक के चलते हैवान बना शख्स, नशे में धुत्त होकर पत्नी को सरेआम पीटा

चरित्र पर शक के चलते हैवान बना शख्स, नशे में धुत्त होकर पत्नी को सरेआम पीटा

आँगनवाड़ी में काम करने वाली महिला को उसके शराबी पति ने स्कूल में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला का पति उसे बुरी तरह से मारते हुए नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA नशे में धुत शख्स ने सरेआम अपनी पत्नी को पीटा

मध्य प्रदेश के धार से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शराबी पति ने नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के बेरहमी से पीटा। नशे में धुत होकर पत्नी को बेरहमी से पीटने की घटना 1 जुलाई की है। महिला धरमपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रणदा के एक आंगनवाड़ी में काम करती है। जब वह आंगनवाड़ी में काम कर रही थी, तभी महिला का पति वहां अचानक से पहुंचा और चरित्र शक के आधार पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।

नशे में धुत पति बन गया हैवान

आपको बता दें कि धार में एक शख्स जो नशे में धुत था, उसने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा क्योंकि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। वो उस स्थान पर पहुंचा जहां महिला काम करती थी और वहीं सभी के सामने मारने लगा। महिला ने उसे कई बार कहा कि वो उसे ना मारे, महिला ने अपने पति से ना मारने की गुहार लगाया मगर शराब के नशे में धुत उस शख्स ने उसकी एक बार भी नहीं सुनी और उसे लगातार बेरहमी से मारता रहा। उसने कभी हाथ से मारा तो कभी किसी लकड़ी से मारा। महिला के साथ हो रही हैवानियत को स्कूल और आंगनवाड़ी में मौजूद लोग और छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी देख रहे थे लेकिन वो तब भी नहीं रुका। वहां मौके पर मौजूद लोगों ने हैवान बन चुके पति को रोकने की भी कोशिश की लेकिन आरोपी पति ने उनके साथ भी बदसलूकी की। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ।

आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले के साने आने और सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब के नशे में मारपीट करता रहता है। 1 जुलाई को भी वह आगनवाड़ी में आकर उसके साथ मारपीट की। उसे सबके सामने बेरहमी से मारा। जिस आंगनवाड़ी में महिला से मारपीट हुई, वहां पर मौजूद लोगों ने भी बताया कि आंगनवाड़ी सहायिका अपना काम कर रही थी, तभी उसका पति शराब पीकर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा जब लोग उसे छुड़ाने के लिए पहुंचे तो उसने अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले से टकराया ऑटो, 13 साल के बच्चे समेत 3 लोग घायल, मचा हड़कंप

चारों तरफ पानी ही पानी, बीच में फंस गया किसान, जिंदगी और मौत के बीच लड़ते हुए सामने आया VIDEO