1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शराबी युवक ने थाने से चुराई पुलिस की गाड़ी, बाजार में कई लोगों को मारी टक्कर, अफरा-तफरी के बाद पकड़ा गया आरोपी

शराबी युवक ने थाने से चुराई पुलिस की गाड़ी, बाजार में कई लोगों को मारी टक्कर, अफरा-तफरी के बाद पकड़ा गया आरोपी

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक ऐसे शरबी युवक की खबर सामने आई है, जिसने पुलिस की गाड़ी चोरी कर उसी से कई लोगों को घायल कर दिया। घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Mp News- India TV Hindi
Image Source : STRINGER INPUT युवक ने चुराई पुलिस की गाड़ी

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सरकारी पुलिस वाहन चोरी करने के बाद आरोपी ने नशे की हालत में बाजार में हलचल मचा दी। जानकारी के अनुसार रैपुरा थाने में एक युवक शिकायत दर्ज कराने पहुंचा था। इस दौरान उसने पहले थाना परिसर में जमकर हंगामा किया। इसके बाद शराब के नशे में धुत युवक पुलिस की शासकीय बोलेरो गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया। कस्बे में लगे हाट बाजार का दिन था, जहां लगभग सैकड़ों लोग खरीदी कर रहे थे। शराबी ने थाने से निकलते ही लोगों को टक्कर मारना शुरू कर दिया। कटनी तिराहा पहुंचते पहुंचते दर्जनों लोगों को घायल किया। इस घटना के बाद हलचल मच गई।

शराबी युवक की हरकत से मची सनसनी

इसके बाद कटनी तिराहा पर एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी। सवार दूर गिरा और बाइक कार में नीचे फंस गई। कार में फंसी बाइक को लगभग दो सौ मीटर तक घसीटा। वहां खड़ी एक कार एवं बस को टक्कर मारी एवं वहां से तेज रफ्तार में अवंतीबाई चौक की तरफ भाग गया। पुलिस पीछा करते हुए अवंतीबाई चौक के पास पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटने की कोशिश की परंतु पुलिस बड़ी मशक्कत के बाद थाने लेकर पहुंची, लेकिन पीछे से लगभग सौ से दो सौ लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई। मध्य प्रदेश में इस तरह के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।

थाने से पुलिस की गाड़ी लेकर भागा शराबी

थाने में घुसकर एचसीएम कक्ष में भीड़ ने फिर पुलिस से शराबी को पकड़ने की कोशिश की और वहां दो आरक्षकों की कड़ी मशक्कत के बाद उसे लॉकअप में बाद किया। लगभग एक से दो घंटे चले हंगामे के बाद भीड़ अलग हो गई, लेकिन लोग पुलिस वाहन की इस तरह की लापरवाही से आक्रोश में थे लोग का गुस्सा थाने में फूटा और हंगामा करते रहे। वही युवक शराबी की पहचान सुखेन्द्र बुंदेला पिता रनमत सिंह निवासी इमलिया के रूप हुई है, जो शराब पीकर थाने किसी मामले में पहुंचा था। थाने आवेदन देने पहुंचे कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शराबी पुलिसकर्मियों से बहस कर रहा था, जिसे पुलिसकर्मीयो ने बाहर किया। बाहर खड़ी पुलिस की कार में चाबी लगी देख वह वाहन लेकर भाग गया। कुछ लोगो ने बताया कि शराबी युवक एक दिन पहले भी शराब के नशे में आया था।

अस्पताल में भर्ती घायल

शराबी ने इतनी तेजी से पुलिस वाहन को भगाया कि हाट बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भागे। शाम को लगभग आधा दर्जन घायल अस्पताल पहुंचे तो कई निजी क्लीनिकों में गए। लोगों ने कहा कि कई लोगों ने आगे आकर लोगों को एक तरफ किया नहीं तो कई जाने भेजा सकती थी। घटना में घायल हुए रमेश चौधरी (37), निवासी बघवार, जलसा बाई (36), निवासी बघवार, प्रमोद नायक (55), निवासी रैपुरा, हेमलता बाल्मीकि (38) और बेबी बाई (42) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(इनपुट - अमित सिंह)

ये भी पढे़ं - एमपी के मंदसौर में पेट्रोल भराने रुकी गुरुग्राम पुलिस की गाड़ी, आरोपी बाप-बेटे वाहन लेकर हुए फरार-VIDEO