1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. एमपी के मंदसौर में पेट्रोल भराने रुकी गुरुग्राम पुलिस की गाड़ी, आरोपी बाप-बेटे वाहन लेकर हुए फरार-VIDEO

एमपी के मंदसौर में पेट्रोल भराने रुकी गुरुग्राम पुलिस की गाड़ी, आरोपी बाप-बेटे वाहन लेकर हुए फरार-VIDEO

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 01, 2026 11:02 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 11:11 pm IST

जहां पर गुरुग्राम पुलिस आरोपियों को लेकर रुके हुए थे, उस पेट्रोल पंप पर लोगों की काफी भीड़ मौजूद थी। इस भीड़ के बीच आरोपी ड्राइविंग सीट पर आकर वाहन लेकर फरार हो गए।

वाहन लेकर फरार हुए आरोपी- India TV Hindi
वाहन लेकर फरार हुए आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस सागर से दो आरोपियों को पकड़कर कार से गुरुग्राम ले जा रही थी। इस दौरान जिले केगरेाठ थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोका। यहां पर दोनों आरोपियों ने मौका देखा और कार लेकर फरार हो गए। ये दोनों आरोपी रिश्ते में बाप और बेटे हैं।

कार छोड़कर पैदल हुए फरार

पेट्रोलपंप से वाहन लेकर फरार होने के बाद घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। हर कोई चिल्लाता रहा और उन्होंने एक न सुनी। गुरुग्राम पुलिस ने गरोठ पुलिस को इस घटनाक्रम की सूचना दी। तब जाकर गरोठ पुलिस आरोपियों के पीछे लगी। आरोपी खड़ावदा क्षेत्र के बारामासी फंटे पर कार छोड़ पैदल फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

सागर से आरोपियों को गुरुग्राम ले जा रही थी पुलिस

गरोठ थानाप्रभारी बलबीर यादव ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस सागर से धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी पिता और बेटे का पकड़कर गुरुग्राम ले जा रही थी। पुलिस आरोपियों को गरोठ-उज्जैन फोरलेन से लेकर आई थी। 

ड्राइविंग सीट पर आकर लेकर हुआ फरार

इस दौरान पेट्रोल भरवाने के लिए गरोठ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर रुके। यहां से उनको फिर एक्सप्रेस वे से जाना था। पेट्रोल भरवाने के दौरान आरोपी कार में ही ड्राइवर सीट पर आया और कार चलाकर फरार हो गया। 

अब दोनों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना पर आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी बारामासी फंटे पर कार छोड़कर पैदल फरार हुए है। दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मार्केट एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय लोग खड़े कर रहे सवाल

वहीं इस घटना के बाद से गुरुग्राम पुलिस को लेकर कई सवाल भी खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसी लापरवाही नहीं दिखानी चाहिए थी। चार पहिया गाड़ी में आरोपियों को रखा गया है तो पुलिस को अलर्ट मोड पर रहना चाहिए। उन्हें इस तरह बेपरवाह नहीं होना चाहिए कि उन्हीं का वाहन लेकर आरोपी फरार हो जाएं।

अशोक परमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

मध्य प्रदेश में पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

जीजा के प्यार में मदहोश हुई साली, अपनी ही बहन की हत्या की साजिश रच डाली, तभी आ गया ये ट्विस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।