1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, दतिया से हटाए गए 14 पुलिस अधिकारी, जानिए किसको कहां भेजा गया?

मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, दतिया से हटाए गए 14 पुलिस अधिकारी, जानिए किसको कहां भेजा गया?

दतिया जिले में थाना प्रभारी और उप निरीक्षक के पद पर तैनात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह भेजा गया है। हरिओम शर्मा को पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। आयोग के पत्र के बाद 14 पुलिस अधिकारियों को दतिया जिले से हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके बाद पुलिस महानिदेशक की ओर से अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए।

निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण कदम

आयोग की कार्रवाई के बाद संबंधित अधिकारियों को उनके नए जिम्मेदारी और नए स्थान पर भेजा गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई को चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आयोग के 26 जुलाई 2026 के पत्र के माध्यम से प्राप्त अनुमोदन के बाद पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने संबंधित अधिकारियों की नवीन पदस्थापना (Posting / Appointment) के आदेश जारी किए।

क्रम संख्या अधिकारी का नाम नई जगह मिला पदभार
1. केहरी परिहार पुलिस मुख्यालय, भोपाल
2. मेलीराम उईके थाना प्रभारी, अजाक, जिला दतिया
3. अमित ओसारे पुलिस मुख्यालय, भोपाल
4. भोजराम भगत थाना सिविल लाइन, दतिया
5. नीरज कुमार पुलिस मुख्यालय, भोपाल
6. कौशलेन्द्र सिंह गुर्जर थाना बड़ौनी, दतिया
7. रचना माहौर पुलिस मुख्यालय, भोपाल
8. राजीव बिठोरे थाना प्रभारी, जिगना, दतिया
9. अर्चना पाल पुलिस मुख्यालय, भोपाल
10. बलराम मांझी थाना गोराघाट, दतिया
11. भूपेन्द्र सिंह जाट पुलिस मुख्यालय, भोपाल
12. भुवनेश शर्मा थाना प्रभारी, धीरपुरा, दतिया
13. हरिओम शर्मा पुलिस मुख्यालय, भोपाल
14. हरिकेश बघेल थाना बड़ौनी, जिला दतिया

आदेश के अनुसार, नीरज कुमार को पुलिस मुख्यालय भोपाल, कौशलेन्द्र सिंह गुर्जर को थाना बड़ौनी, दतिया, रचना माहौर को पुलिस मुख्यालय भोपाल और राजीव बिठोरे को थाना प्रभारी जिगना, दतिया पदस्थ किया गया है।

हरिओम शर्मा को पुलिस मुख्यालय भेजा गया

वहीं, अर्चना पाल को पुलिस मुख्यालय भोपाल, बलराम मांझी को थाना गोराघाट, दतिया, भूपेन्द्र सिंह जाट को पुलिस मुख्यालय भोपाल और भुवनेश शर्मा को थाना प्रभारी धीरपुरा, दतिया भेजा गया है। लिस्ट में शामिल हरिओम शर्मा को पुलिस मुख्यालय भोपाल और हरिकेश बघेल को थाना बड़ौनी, जिला दतिया में नवीन पदस्थापना दी गई है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुसार तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें:

मध्य प्रदेश में पेपर लीक के खिलाफ बड़ी पहल, परीक्षा घोटालों पर सख्ती, हाई कोर्ट ने बनाए 4 विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट