1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सीएम मोहन यादव ने पुलिस विभाग में भर्ती की दी मंजूरी, जानिए पूरी डिटेल

मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सीएम मोहन यादव ने पुलिस विभाग में भर्ती की दी मंजूरी, जानिए पूरी डिटेल

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 23, 2026 11:25 pm IST,  Updated : Jul 23, 2026 11:37 pm IST

हाल ही में पुलिस विभाग में भर्ती निकाले जाने को लेकर सीएम मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में सीनियर अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की थी। अब सरकार ने पुलिस विभाग के लिए भर्ती प्रकिया के मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव- India TV Hindi
मुख्यमंत्री मोहन यादव Image Source : PTI

मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर सीधी भर्ती को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस भर्ती में सबसे बड़ी संख्या आरक्षकों की होगी।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) बहुत जल्द इसके लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। गृह विभाग द्वारा जारी चार अलग-अलग आदेशों के अनुसार स्वीकृत पदों का विवरण इस प्रकार हैं:

जानिए किस पद पर कितनी भर्तियां

  • किस पद पर कितनी भर्ती
  • कांस्टेबल (GD): 7,500 पद
  • कांस्टेबल (ड्राइवर): 1,000 पद
  • स्टेनो कैडर: 655 पद
  • सूबेदार एवं सब-इंस्पेक्टर (SI): 507 पद
  • कुल: 9,662 पद

जल्द शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

गृह विभाग की ओर से चार अलग-अलग आदेश जारी कर इन पदों पर भर्ती की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। बताया गया है कि MP ESB जल्द ही भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

सीएम ने की थी हाई लेवल बैठक

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में पुलिस मुख्यालय में सीनियर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में खाली पड़े पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 9,662 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी है।

अब आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार

भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को अब आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार है। विज्ञापन जारी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और शारीरिक दक्षता परीक्षा से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे।

अभ्यर्थियों को जारी रखनी चाहिए तैयारी

आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने तक अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। आरक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता और मापदंड महत्वपूर्ण होंगे, जबकि SI और सूबेदार पदों के लिए लिखित परीक्षा के साथ आगे की चयन प्रक्रिया लागू होगी। अंतिम नियम और पात्रता की जानकारी केवल आधिकारिक विज्ञापन में ही मान्य होगी।

अलग-अलग हो सकती है चयन प्रक्रिया

पद के अनुसार चयन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है। आम तौर पर पुलिस भर्ती में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता/प्रवीणता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: 

अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO, अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।