A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कर्नल सोफिया कुरैशी पर शर्मनाक बयान देने वाले सरकार के मंत्री पर दर्ज हुई एफआईआर, अब किसी भी वक्त लिया जा सकता है इस्तीफा

कर्नल सोफिया कुरैशी पर शर्मनाक बयान देने वाले सरकार के मंत्री पर दर्ज हुई एफआईआर, अब किसी भी वक्त लिया जा सकता है इस्तीफा

कर्नल सोफिया कुरैशी पर शर्मनाक बयान देने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री पर एफआईआर दर्ज हो गई है।

विजय शाह- India TV Hindi
Image Source : PTI कर्नल सोफिया कुरैशी पर विजय शाह ने दिया था बयान

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुसीबत अब गले का फांस बनती दिख रही है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब मंत्री विजय शाह पर एफआईआर दर्ज हो गई है। वहीं, भाजपा सरकार अब किसी भी वक्त इस्तीफा भी लिया जा सकता है। जानकारी दे दें कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर शर्मनाक बयान देने वाले सरकार के मंत्री विजय शाह पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंत्री पर इंदौर के महू के मानपुर थाने में FIR दर्ज हो गई है।

हाई कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

मंत्री विजय शाह ने महू के मानपुर थाना क्षेत्र के रायकुंडा गांव में एक मंच से शर्मनाक बयान दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाकर मंत्री के आवास पर कालिख पोत दी थी। इसके बाद देश में मंत्री के बयान को लेकर काफी थू-थू हुई। फिर हाईकोर्ट ने आज दोपहर स्वत संज्ञान में लेकर DGP को 4 घंटे के भीतर मंत्री पर FIR करने के आदेश दिए थे। बता दें कि अब कैबिनेट मंत्री विजय शाह पर इंदौर के महू के मानपुर थाने में  FIR दर्ज हुई है, मंत्री पर BNS धारा 152,196 (1)(b) ओर 197( 1)(c) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ आज भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में FIR दर्ज कराई थी।

क्या कहा विजय शाह?

दरअसल, मंत्री विजय शाह सोमवार को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित बयान दिया था। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। शाह ने मंच से कहा था कि - "जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी"

FIR के बाद किसी भी वक्त लिया जा सकता है इस्तीफा 

सीएम हाउस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की बीच बैठक जारी है। माना जा रहा है तीनों नेताओं के बीच मीटिंग की वजह विजय शाह के इस्तीफा है। पार्टी अब मंत्री विजय शाह पर इंदौर में मामला दर्ज होने के बाद इस्तीफा देने का दबाव बना रही है। इस मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से पूरी रिपोर्ट मांगी थी। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने मंत्री विजय शाह को भोपाल तलब किया है।

8 बार के विधायक है विजय शाह

मकडाई राजघराने से ताल्लुक रखने वाले विजय शाह खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा क्षेत्र से लगातार 8 बार के विधायक है, वर्तमान में विजय शाह जनजाति कार्य विभाग,भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। इसके अलावा, मालवा निमाड़ समेत मध्य प्रदेश में विजय शाह बड़ा आदिवासी चेहरा हैं।

सीएम मोहन यादव ने किया ट्वीट

मामले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, "माननीय मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने कैबिनेट मंत्री श्री विजय शाह के बयान के संदर्भ में कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।"

ये भी पढ़ें:

​मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया पर टिप्पणी करके देश को शर्मासार किया, बर्खास्त करें: उमा भारती
कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में MP हाईकोर्ट सख्त, मंत्री विजय शाह के खिलाफ 4 घंटे में FIR दर्ज करने का आदेश