1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रेलवे स्टेशन पर शराब दुकान में दिखाई दबंगई, बंदूक के दम पर कर्मचारियों को धमकाया, CCTV में कैद हुई वारदात

रेलवे स्टेशन पर शराब दुकान में दिखाई दबंगई, बंदूक के दम पर कर्मचारियों को धमकाया, CCTV में कैद हुई वारदात

कटनी के रेलवे स्टेशन स्थित शराब दुकान में एक युवक द्वारा खुलेआम बंदूक दिखाकर कर्मचारियों को धमकाने का मामला सामने आया है। ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद है, जिसके आधार पर जांच शुरू हो चुकी है।

crime news- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बंदूक के दम पर कर्मचारियों को धमकाया

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी के रेलवे स्टेशन स्थित शराब दुकान में एक युवक द्वारा खुलेआम बंदूक दिखाकर कर्मचारियों को धमकाने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों से इस तरह की खबरें सामने आ चुकी है, जहां हथियारबंद बदमाशों का आतंक फैल रहा है। अब इस नई घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व के एक मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाने के लिए आरोपी युवक हथियार लेकर दुकान पहुंचा और कर्मचारियों को डराया-धमकाया गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

बंदूक के दम पर कर्मचारियों को धमकाया

हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद, आरोपी बेखौफ अंदाज में बंदूक लहराता रहा, कर्मचारियों को धमकाया और फिर आराम से मौके से निकल गया। इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों खत्म होता जा रहा है?

CCTV में कैद हुई वारदात

कटनी में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। यदि सार्वजनिक स्थानों पर दिनदहाड़े हथियार के दम पर लोगों को धमकाया जा सकता है तो आम जनता की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन है? अब लोगों की निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं। यह देखना होगा कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी कितनी जल्दी होती है और उसके खिलाफ कितनी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है। यदि ऐसे मामलों में तुरंत और कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होने का खतरा बना रहेगा।

पुलिस पर उठे सवाल

कटनी पुलिस अधीक्षक अपराधियों के ऊपर कार्रवाई करने के दावे करते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकाल कर आ रही है। इस तरह से युवक का बंदूक लेकर खुलेआम धमकाना पुलिस की कार्य प्रणाली पर खड़े सवाल खड़े कर रहा है।

(यश खरे)

ये भी पढ़ें-

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, पुलिस हिरासत में चालक

अवैध संबंधों के शक में खूनी वारदात, सीहोर में युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस