उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई है। भारत में दिन-ब-दिन एक्सीडेंट के केस बढ़ते ही जा रहे हैं, जिसमें अब तक अनगिनत लोग अपनी जान गवाह चुके हैं। उमरिया जिले में शनिवार को मानपुर-जयसिंहनगर मार्ग पर एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। इस दुखद सड़क हादसे के बारे में पुलिस ने जानकारी शेयर की है और इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत
उमरिया पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना मानपुर थाना क्षेत्र में राज्य राजमार्ग-10 पर खुटार गांव के निकट एक फार्महाउस के पास हुई थी। तीनों युवक अपने रिश्तेदारों से मिलकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे तभी उनकी मोटरसाइकिल को एक कार ने टक्कर मार दी। मानपुर थाने के प्रभारी मुकेश मार्सकोले ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इस दुर्घटना में रामकेश केवट (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी दो ने इलाज के पहले ही दम तोड़ दिया।
पुलिस की हिरासत में चालक
पुलिस की दी गई अपडेट के अनुसार इस मामले में आगे जानकारी देते हुए, बताया कि बाप्रदीप केवट (30) ने मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीसरे युवक हिमांशु केवट (26) को गंभीर हालत में उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां उसकी भी मौत हो गई। मार्सकोले ने बताया कि कार चालक धीरेंद्र महोबिया को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इसके पहले देवास जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र से शुक्रवार, 19 जून 2026 को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे से जुड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई थी। दरअसल, उत्तर प्रदेश निवासी मोहित वाजपेयी की मौत हो गई, जबकि कार चालक और एक युवती का इलाज चल रहा है।
ये भी पढे़ं-