देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र से शुक्रवार, 19 जून 2026 को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे से जुड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश निवासी मोहित वाजपेयी की मौत हो गई, जबकि कार चालक और एक युवती घायल हो गए। पुलिस की जानकारी के अनुसार दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और वह मंदिर में शादी करने वाले थे, लेकिन उनकी खुशी पल भर में मातम बदल गई। इस घटना के बाद, जब प्रेमिका को अपने होने वाले पति की मौत की खबर मिली तो वह रोते हुए, कहने लगी- मुझे मेरे मोहित से मिला दो।
प्रेमी की मौत से सदमे में प्रमिका
पुलिस की दी गई जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भर्ती युवती को कई घंटों तक मोहित की मौत की जानकारी नहीं दी गई। वह लगातार रोते हुए कहती रही, 'मुझे मेरे मोहित से मिला दो।' प्रेमिका ने इस घटना से जुड़ी अहम जानकारी देते हुए कहा:
'हम मोहय में रहते हैं, इंदौर जा रहे थे शादी करने फिर? फिर बीच में एक्सीडेंट हो गया था। हम और मोहित जी शादी करने वाले थे। उनका ड्राइबर मोही द्वास्पी था। वो राजबुल में रहते हैं इंदौर में कमाते हैं।'
गुपचुप शादी करने वाला था मोहित वाजपेयी
युवती ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी और मोहित की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे और इंदौर के एक मंदिर में शादी करने जा रहे थे। युवती के अनुसार दोनों परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी। वहीं, मोहित के भाई प्रेमनारायण ने बताया कि मोहित शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। परिवार को युवती या उसके साथ किसी रिश्ते की कोई जानकारी नहीं थी। मोहित दूसरी शादी करने के लिए अपनी प्रेमिका के साथ इंदौर जा रहा था।
लड़की की तलाश में परिवार
उत्तर प्रदेश के हैदरगढ़ थाने के कांस्टेबल नीरज चौधरी ने बताया कि युवती के परिजनों ने गुरुवार शाम उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस जांच जारी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
(इनपुट अरविंद चौकसे)
ये भी पढे़ं-
लिव-इन पार्टनर ने महिला पर चाकू से किया हमला, 28 घंटे बाद हुई मौत, आरोपी फरार
MP में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती