1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

MP में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 18, 2026 08:39 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 08:39 pm IST

मध्य प्रदेश से एक हफ्ते के अंदर कई एक्सीडेंट केस सामने आ चुके हैं। अब उमरिया जिले से एक और दर्दनाक दुर्घटना की खबर सामने आई है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है।

Accident- India TV Hindi
दो युवकों की मौत Image Source : PEXELS

उमरिया: मध्य प्रदेश से एक के बाद एक एक्सीडेंट की खबरे सामने आ रही है, जिनमें से कुछ की इस दुर्घटना में मौत हो गई। अब उमरिया जिले से एक और दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। यह खबर 18 जून को सामने आई है, जब मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बुधवार देर रात एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

दो की मौत और एक घायल

इस मामले की जानकारी पुलिस ने शेयर की है और केस के बारे में कुछ अपडेट भी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा देर रात करीब एक बजे इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत महरोई मोड़ के पास हुआ। अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने बताया कि तीन युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी उनका वाहन एक ट्रैक्टर से टकरा गया। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। पुलिस के अनुसार हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

बिजली विभाग की लापरवाही ने ली जान

पुलिस ने इस मामले की जांच करने के बाद बताया कि मृतकों की पहचान अजय कोल (30) और करण (25) के रूप में हुई है, जिनका एक-दूसरे से साले-बहनोई का रिश्ता था। पुलिस की दी गई जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान अमन (24) के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार को सौंप दिया गया। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की ओर से काटी गई पेड़ों की शाखाएं सड़क किनारे पड़ी हुए थीं, जिसकी वजह से यह हादसा होने की आशंका है।

ये भी पढे़ं-

टैंक में बेटी की लाश देख मां ने लगाई फांसी, नानी के पैरों में लिपटकर रोता रहा 10 महीने का मासूम

भोपाल राजमार्ग पर बेकाबू एसयूवी पलटी, भाजपा नेता समेत दो लोगों की मौत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।