1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल राजमार्ग पर बेकाबू एसयूवी पलटी, भाजपा नेता समेत दो लोगों की मौत

भोपाल राजमार्ग पर बेकाबू एसयूवी पलटी, भाजपा नेता समेत दो लोगों की मौत

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 17, 2026 11:08 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 04:34 pm IST

मध्य प्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ कस्बे के पास बुधवार को एक 'स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल' (एसयूवी) के बेकाबू होकर पलट जाने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई।

Mp News- India TV Hindi
कार दुर्घटना Image Source : PEXELS

मध्य प्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ कस्बे के पास बुधवार को एक 'स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल' (एसयूवी) के बेकाबू होकर पलट जाने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि इस कार दुर्घटना में 10 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह दुखद जानकारी शेयर की है। सोनकच्छ पुलिस थाने के उप निरीक्षक मान सिंह गामोड़ ने बताया कि इंदौर और सेंधवा में रहने वाले एक ही परिवार के लोग एसयूवी से भोपाल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि एसयूवी इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर सोनकच्छ कस्बे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

कार दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत

गामोड़ ने बताया कि हादसे में इंदौर के भाजपा नेता मयूरेश गर्ग, जिन्होंने 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके साथ रिश्तेदार संगीता अग्रवाल भी थे, जिनकी उम्र 51 थी। उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। पुलिस की जानकारी के अनुसार इस कार दुर्घटना में भाजपा नेता समेत 2 लोगों की मौत हो गई है।

मयूरेश गर्ग कौन थे?

पुलिस ने इस कार एक्सीडेंट के बारे में जानकारी देते हुए, बताया कि घायलों का इलाज कराया गया है और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इंदौर में भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मयूरेश गर्ग शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-तीन में सक्रिय थे और पार्टी के युवा मोर्चे में मंडल महामंत्री भी रह चुके थे।

ये भी पढे़ं-

इश्क बना मौत की वजह, पिता-भाई के साथ मिलकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, तीनों आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में दूषित पानी से बीमार पड़ रहे लोग, स्वास्थ्य विभाग ने दावों को किया खारिज, कहा- स्थिति सामान्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।