1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. टैंक में बेटी की लाश देख मां ने लगाई फांसी, नानी के पैरों में लिपटकर रोता रहा 10 महीने का मासूम

टैंक में बेटी की लाश देख मां ने लगाई फांसी, नानी के पैरों में लिपटकर रोता रहा 10 महीने का मासूम

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 18, 2026 06:23 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 06:23 pm IST

राजगढ़ जिले के सारंगपुर में टैंक में बेटी की लाश देखने के बाद मां ने भी फांसी लगा ली, जिसके बाद घर में हलचल मच गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mp News- India TV Hindi
मृतक बेटी की मां और नानी Image Source : INDIA TV

सारंगपुर: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर के बड़कुआं क्षेत्र स्थित लक्ष्मणदा की बाड़ी से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बेटी की लाश देखने के बाद मां ने भी फांसी लगा और अपने 10 महीने के बच्चे को रोता छोड़ गई। दरअसल, पुलिस की जानकारी के अनुसार एक घर में बने सेप्टिक टैंक में 30 साल की विवाहिता और फंदे पर मां का शव लटका मिला, जिसके बाद मोहल्ले में हंगामा हो गया। इस घटना के बारे में आगे अधिकारियों ने बताया कि 30 वर्षीय महिला का 10 महीने का मासूम बच्चा भी है, जो मां की मौत के बाद अपनी नानी के पैरों में रोता हुआ मिला। यह सब इतना दर्दनाक है कि इस घटना को देखकर किसी भी पत्थर दिल इंसान की आंखें भी आंसुओं से भर जाएं।

बेटी की मौत के बाद मां ने की आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि सारंगपुर के लक्ष्मणदा की बाड़ी में रहने वाले अशोक राठौर मध्य प्रदेश विद्युत विभाग में लाइनमैन है। उनका बेटा धीरज राठौर भी अपने किसी काम से बाहर गया हुआ था। बुधवार की शाम को जब धीरज वापस घर लौटा तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और भीतर से बच्चे की लगातार रन की आवाज आ रही थी। इसके बाद उसने स्थिति को भांपते हुए पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा, जब अंदर जाकर देखा तो मां मधुबाला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जबकि घर में ही बने सेप्टिक टैंक में बहन शीतल का शव पड़ा हुआ मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एसडीओपी अरविंद सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।

मृतका और ससुराल के बीच चल रहा था विवाद

पुलिस ने बताया कि शुरुआत से स्मृति का शीतल के ससुराल में कुछ दिनों से विवाद चलने की बात सामना आई है। इसी से मानसिक तनाव के चलते शीतल ने सेप्टिक टैंक में कूदकर खुदकुशी कर ली, जब बेटी की मौत के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई तो मां मधुबाला ने भी फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया, जिनका गुरुवार को सुबह पोस्टमार्टम हुआ। बताया जा रहा है शादी के बाद से शीतल पारिवारिक विवाद के कारण करीब तीन माह से मायके में ही रह रही थी।

(इनपुट: गोविंद सोनी)

ये भी पढे़ं-

इंदौर में दूषित पानी से बीमार पड़ रहे लोग, स्वास्थ्य विभाग ने दावों को किया खारिज, कहा- स्थिति सामान्य

भोपाल राजमार्ग पर बेकाबू एसयूवी पलटी, भाजपा नेता समेत दो लोगों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।