मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए 103 पदों पर हुई वोटिंग के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है। काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई है। वहीं, आगर-मालवा के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी काउंटिंग होगी। बता दें कि पंचायत उपचुनाव के लिए कुल 104 पदों के लिए वोटिंग 29 सितंबर को हुई थी। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष और नलखेड़ा जनपद के वार्ड 6 व 11 के सदस्यों के लिए नतीजे भी आज ही घोषित किए जाएंगे। बता दें कि सुसनेर में भाजपा ने प्रदीप सोनी और कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार को प्रत्याशी बनाया है। मतगणना से पहले सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है और काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जानें काउंटिंग से जुड़े पल पल के अपडेट्स...