1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पन्ना में प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक परमार की नेतागीरी, रौब के चक्कर में टीआई को मारा धक्का

पन्ना में प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक परमार की नेतागीरी, रौब के चक्कर में टीआई को मारा धक्का

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Oct 02, 2026 04:05 pm IST,  Updated : Oct 02, 2026 04:05 pm IST

पन्ना जिले के रुंझ और मजगाये बांध विस्थापितों पर हुए लाठीचार्ज और टपरियन में ठप पड़ी बिजली व्यवस्था के खिलाफ यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रौब दिखाने के चक्कर में अभिषेक परमार ने टीआई से धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

mp news- India TV Hindi
प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की। Image Source : INDIA TV

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की मजगाये डैम में पुनर्वास और मुआवजा को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। रुंझ और मझगाय बांध विस्थापितों और पुलिस लाठीचार्ज मामले में अब सियासत गर्मा गई है। आज, शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के युवा कांग्रेस उपाध्याक्ष अभिषेक परमार की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया और प्रदर्शन के दौरान हनुमतपुर चौकी का घेराव कर लिया। इस प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब अभिषेक परमार अजयगढ़ थाना प्रभारी से भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और गुस्से में अभिषेक परमार ने टीआई के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

अमित भटनागर और दिव्या अहिरवार सहित 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

दरअसल, आंदोलन के चलते तीन दिन पहले मजगाये में अमित भटनागर और दिव्या को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस और गांव के लोगों के बीच भारी बवाल हुआ था, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस दौरान कई लोगों को चोटें आई थीं। वहीं इस घटना के वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिसमें दिव्या अहिरवार को उठाने के दौरान हुई झड़प के बाद मामला बिगड़ गया और ग्रामीणों और अन्य आंदोलनकारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दिव्या अहिरवार और अमित भटनागर सहित 13 लोगों पर जान से मारने कि कोशिश करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके बाद जहां पुलिस ने दिव्या अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं अमित भटनागर ने अपने 8 लोगों के साथ सामूहिक गिरफ्तारी दी थी।

कांग्रेस ने काटा बवाल

इसके बाद रुंझ और मझगाये डैम विस्थापितों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज को कांग्रेस ने आड़े हाथ लिया और कई बड़े नेताओं ने इसको ग़लत बताते हुए पुलिस के रवैये की निंदा की। इनके हक के लिए अब कांग्रेस मैदान में आ गई है। गांव के लोगों के साथ हुई बर्बरता को लेकर युवक कांग्रेस ने पहुंच कर किया हंगामा कर दिया और करीब 3 घंटे तक चौकी के बाहर चले कांग्रेस के धरना जारी रहा। कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ एफ़आईआर की मांग पर अड़े रहे।

पुलिस से भिड़े अभिषेक परमार

आंदोलन के दौरान कांग्रेस के युवक प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक परमार ने पुलिस की जीतू पटवारी से बात कराई बात। इस दौरान जीतू पटवारी ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज कराने का दवाब डालते हुए कहा कि अगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो वह आकर धरना देंगे। वहीं आंदोलन के दौरान अभिषेक परमार का पारा हाई हो गया और उन्होंने टीआई के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

(पन्ना से अमित सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ेंः उज्जैन के शाही मस्जिद में जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर; 2500 जवान तैनात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।