मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा शहर के अपना नगर के बाग वाले बालाजी क्षेत्र में एक युवक के साथ बेहरमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। राजगढ़ जिले के जीरापुर के रहने वाले प्रदीप भिलाला ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर लड़की की फर्जी आईडी बनाकर कुछ युवकों ने उसे ब्यावरा के बाग वाले बालाजी क्षेत्र में मिलने के लिए बुलाया और जब युवक वहां पहुंचा तो लड़की नहीं आई, लेकिन कुछ बमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके साथ जमकर बेल्ट और पाइप से घेरकर मारपीट की। इसके बाद गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिना बातचीत शुरू की मारपीट
प्रदीप ने बताया कि इंस्टाग्राम पर आए मैसेज के आधार पर लड़की के बताए गए स्थान पर देर रात को पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने बिना बातचीत के उसे घेरकर पाइप और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। इस घटना के बाद प्रदीप वहां से बचकर थाने पहुंचा पर मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया
इस मामले में ब्यावरा सिटी थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि युवक के साथ कुछ लोगों के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया था। जिसकी बात मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। जिनमें दो बालिक और तीन नाबालिक शामिल है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इसके साथ इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इंस्टाग्राम आईडी के जरिए प्रदीप से संपर्क किसने किया था और मिलने के लिए उसे किसने बुलाया था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर युवक के साथ की गई मारपीट की बाद के फोटो जमकर वायरल हुए। इस दौरान लोगों ने शहर में इस तरह की वारदात करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है।
क्या बोली पुलिस?
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा- 'कल शाम 8:30 बजे रात को अपना नगर में एक प्रदीप सोलंकी जो जीरापुर का रहने वाला है उसके साथ में पांच छह लड़कों ने बिना कारण झगड़ा हो गया और उसके साथ में मारपीट की गई हमने तत्काल हमको जैसे ही सूचना मिली हमने मुकदमा दर्ज किया पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिसमें तीन नाबालिग हैं और दो बालिग हैं। पांचों के खिलाफ हमने वैधानिक कारवाई शुरू कर दी है। एक आरोपी अभी फरार है। उसको भी पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।'
ये भी पढ़ेंः VIDEO: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, कार का पिछला शीशा तोड़कर अंदर जा घुसा बाइक सवार, आधा शरीर लटका