1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, कार का पिछला शीशा तोड़कर अंदर जा घुसा बाइक सवार, आधा शरीर लटका

VIDEO: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, कार का पिछला शीशा तोड़कर अंदर जा घुसा बाइक सवार, आधा शरीर लटका

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 01, 2026 11:08 am IST,  Updated : Oct 01, 2026 11:24 am IST

बाइक सवार कार का पिछला शीशा तोड़ते हुए अंदर चला गया। युवक के सिर कार के अंदर और पैर बाहर लटके रहे। इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है।

कार के अंदर जा घुसा बाइक सवार- India TV Hindi
कार के अंदर जा घुसा बाइक सवार Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर शाहपुर थाना क्षेत्र के आमाचूहा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार का पिछला शीशा तोड़ते हुए उसके अंदर जा घुसी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पिछले शीशे को चीरते हुए अंदर घुसा युवक

जानकारी के मुताबिक, आमाचूहा गांव के पंडा टोला के पास बाइक सवार मनोज तेकाम डिंडोरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक का अगला हिस्सा कार के पिछले शीशे को चीरते हुए अंदर घुस गया। युवक का आधा शरीर कार के पिछले हिस्से आधा बाहर लटका रहा।

स्थानीय लोगों ने युवक को निकाला बाहर

हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल बाइक चालक को बाइक और कार के बीच से बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हादसे में दोनों वाहनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त

घटना की सूचना मिलने पर शाहपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार का निरीक्षण किया। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है।

काफी तेज रफ्तार में था बाइक सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शाहपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों वाहनों की जुटाई जा रही जानकारी

वहीं, इस हादसे को लेकर शाहपुर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों की स्थिति की जानकारी जुटाई है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद बाइक और कार दोनों को काफी नुकसान पहुंचा है।

इस सड़क हादसे को लेकर हर कोई हैरान

जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर इस तरह के हादसे से हर कोई हैरान है। सड़क पर वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण और सावधानी रखने की जरूरत है। अक्सर यहां तेज रफ्तार वाहन अचानक सामने आए किसी गाड़ी से भिड़ जाते हैं।

दीपक नामदेव की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

राहुल गांधी का आज बालाघाट दौरा, बीजेपी हुई हमलावर, कहा- राजनीतिक माइलेज लेने के लिए आ रहे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।