1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ के बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 25, 2026 04:03 pm IST,  Updated : Sep 25, 2026 05:49 pm IST

छत्तीसगढ़ के बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें छह युवकों की मौत हो गई और सात युवक घायल हैं। घायल युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बालोद में सड़क हादसे में छह युवकों की मौत- India TV Hindi
बालोद में सड़क हादसे में छह युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के NH 30 के रायपुर जगदलपुर मार्ग में मरकटोला घाटी पास ट्रक और डीजे पिकअप की टक्कर में छह युवकों की मौत हो गई और सात लोग घायल हैं, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पिकअप में 10 लड़के सवार थे जिसमें से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार युवकों ने अस्तपाल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।


ट्रक ने पिकअप वैन को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक कवर्धा से जगदलपुर जा रही स्वराज माज़दा की 16 पहिया ट्रक ने डीजे पिकअप गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के वक्त माज़दा में  13 लोग सवार थे। सड़क किनारे खराब खड़ी माज़दा को ट्रक ने घसीटते हुए जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद गेहूं से भरा ट्रक भी कुछ दूरी पर पलट गया, जिसमें मौके पर दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त चार और घायलों ने दम तोड़ दिया। हादसे में सभी घायलों का जिला अस्पताल धमतरी में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार है। घटना बालोद जिले के मरकाटोला घाट की है।

धुमाल पार्टी के सदस्य थे मृतक
पुलिस के अनुसार मृतक धुमाल पार्टी के सदस्य थे और पिक अप वाहन में सवार होकर सभी कवर्धा से जगदलपुर की ओर जा रहे थे। अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत बचाव कार्य शुरू किया और पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में सवार लोग उसमें फंस गए।

(छत्तीसगढ़ से सिकंदर खान की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे वन मंत्री केदार कश्यप, PA-ड्राइवर और चार पुलिसकर्मी घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।