1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट जारी, कई इलाकों में झमाझम बरसेंगे बादल, चलेगी तेज हवा

छत्तीसगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट जारी, कई इलाकों में झमाझम बरसेंगे बादल, चलेगी तेज हवा

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 23, 2026 11:57 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 11:57 pm IST

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और कहीं कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है। जानें अगले छह दिनों तक कैसा रहने मौसम?

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 24 सितंबर को कुछ जिलों में  बारिश का दौर जारी रह सकता है, वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 सितंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा अगले छह दिनों का मौसम

  • 25 सितंबर को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश का रेड अलर्ट जारी रहेगा। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। कहीं कहीं वज्रपात होने की भी संभावना है।
  • 26 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन ऑरेंज/येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना है।
  • 27 सितंबर को छ्त्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन येलो अलर्ट जारी किया है, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
  • 28 सितंबर को छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन ग्रीन अलर्ट जारी किया है। कहीं कहीं छिटपुट फुहारें पड़ सकती हैं। 
  • 29 सितंबर को प्रदेश कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। 

राजधानी रायपुर में मंगलवार की रात मौसम ने करवट बदला, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को पूरी तरह से राहत नहीं मिली है। प्रदेश में अलग-अलग जगह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। पहला मामला बालोद जिले का है। दूसरा मामला कांकेर जिले का है। तीसरी घटना बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र की है। एक और घटना आकाशीय बिजली से मौत की घटना सामने आई है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली से वापस लौट गया मानसून, समय से 2 दिन पहले हुई विदाई, क्या दस्तक देने वाली है सर्दी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।