1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. एमपी के डिंडौरी में भैंस ने 8 पैरों वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़

एमपी के डिंडौरी में भैंस ने 8 पैरों वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 12, 2026 06:46 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 06:46 pm IST

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में एक ऐसा मामला सामने आया, जिससे आस-पास के लोग दंग रह गए और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी।

Dindori- India TV Hindi
डिंडौरी में भैंस ने 8 पैरों वाले बच्चे को दिया जन्म Image Source : REPORTER INPUT

डिंडौरी: मध्य प्रदेश के डिंडौरी से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यहां एक भैंस ने 8 पैरों वाले बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

क्या है पूरा मामला?

डिंडौरी जिले की ग्राम पंचायत केवलारी के कच्छारा टोला में एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां दुर्गा नामक भैंस ने नवरात्रि शुरू होने से ठीक एक दिन पहले, शनिवार शाम को आठ पैरों वाले बच्चे को जन्म दिया। 

इस खबर के सामने आते ही आसपास के क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बन गया और बच्चे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। भैंस मालिक ने बताया कि उनके आसपास के क्षेत्र में इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिली है। नवरात्रि के ठीक पहले हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

हालांकि, नवजात की स्थिति और अतिरिक्त पैरों की वजह की पुष्टि पशु चिकित्सकीय जांच के बाद ही हो सकेगी। 

भैंस मालिक शिव लाल नंदा ने बताया कि हमारी भैंस ने जिस बच्चे को जन्म दिया है, उसके 8 पैर थे। हालांकि अभी वो चल नहीं पा रहा है। उसे देखने के लिए बहुत दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। आस-पास के गांव से बड़ी संख्या में लोग आए। ये बच्चा शनिवार शाम को हुआ। भैंस का नाम दुर्गावती है। ये नाम हमने अपनी तरफ से रखा था।

गौरतलब है कि पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं, जहां अनोखे जानवर पैदा हुए, जिसमें उनके शरीर के किसी न किसी हिस्से में एक्स्ट्रा अंग थे। इस तरह के मामलों में अक्सर लोग जानवरों की पूजा-पाठ करना शुरू कर देते हैं। हालांकि इस तरह की घटनाएं क्यों होती हैं, इसके बारे में कोई जानवर मामलों का विशेषज्ञ ही सही सलाह दे सकता है।

इस मामले में भी अभी ये पता नहीं लग सका है कि इस बच्चे के 8 पैर क्यों हैं और इस तरह की प्रक्रिया के क्यों होती हैं? फिलहाल तो मौके पर लोग भैंस के 8 पैरों वाले बच्चे को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

इससे पहले बिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जहां युवक ने भैंस बेचकर अपनी गर्लफ्रेंड से लव मैरिज की थी, जिसके बाद नाराज परिजनों ने उसे पीटा था। (रिपोर्ट- दीपक कुमार नामदेव)

ये भी पढ़ें-

वन्यजीव संरक्षण की दिशा में MP सरकार का कदम, CM मोहन यादव ने जंगली भैंसे को बड़े बाड़े में छोड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।