1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. लिव-इन पार्टनर ने महिला पर चाकू से किया हमला, 28 घंटे बाद हुई मौत, आरोपी फरार

लिव-इन पार्टनर ने महिला पर चाकू से किया हमला, 28 घंटे बाद हुई मौत, आरोपी फरार

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 19, 2026 08:14 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 08:18 pm IST

नर्मदापुरम से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां लिव-इन में रहने वाले एक कपल ने महिला पर चाकू से हमला किया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगी हुई है।

Deceased woman- India TV Hindi
मृतक महिला Image Source : INDIA TV

नर्मदापुरम: लिव-इन पार्टनर ने महिला की चाकू से हत्या कर दी, जिसके बाद से मोहल्ले में हलचल मच गई है। यह घटना नर्मदापुरम के मालाखेड़ी रोड स्थित लाइफ स्टाइल कॉलोनी के पास किराए के मकान में रहने वाली आशा यादव की उसके लिव-इन पार्टनर गणपत चौरे ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे नंदविहार कॉलोनी के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर खतरनाक लड़ाई हुई थी। इस दौरान आरोपी गणपत ने महिला के पेट और सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए और मौके से फरार हो गया।

लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप

इस घटना के बाद घायल महिला को कुछ बच्चियों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। अस्पताल के डॉक्टर उदित भट्ट की दी गई जानकारी के अनुसार महिला के पेट पर एक और गले के नीचे तीन गहरे घाव थे, जिससे काफी खून बह चुका था। डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर करने की सलाह दी थी, लेकिन कोई देखभाल करने वाला साथ न होने के कारण उसे स्थानीय अस्पताल में ही रखना पड़ा। जिंदगी और मौत से 28 घंटे तक जूझने के बाद आखिरकार गुरुवार रात महिला ने दम तोड़ दिया।

वारदात के बाद से आरोपी फरार

कोतवाली थाना टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए, बताया कि घटना के बाद घायल महिला के बयानों के आधार पर आरोपी गणपत चौरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। अब महिला की मौत के बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी जा रही हैं। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। दरअसल, पुलिस की एक टीम लाइफ स्टाइल कॉलोनी स्थित उनके किराए के मकान पर भी पहुंची, लेकिन वहां ताला लटका मिला। पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला भी घटना के अगले दिन कमरा खाली करके चली गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ मृतका के परिजनों और उसके मूल निवास स्थान का पता लगाने में जुटी है।

(रिपोर्टर अब्दुल सलीम नर्मदापुरम)

ये भी पढे़ं-

NEET Special Trains: नीट 2026 परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन, जानिए स्टॉपेज डिटेल

MP में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।