बेटी पैदा होने पर सैलून मालिक की खुशियों का ठिकाना नहीं, मुफ्त में काटे बाल
बेटी पैदा होने पर सैलून मालिक की खुशियों का ठिकाना नहीं, मुफ्त में काटे बाल
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 05, 2021 02:09 pm IST, Updated : Jan 05, 2021 02:51 pm IST
बेटी पैदा होने पर कुछ अलग तरीके से जश्न मनाने का फैसला किया। सलमान ने 4 जनवरी को अपने सैलून में आनेवाले सभी ग्राहकों को मुफ्त में सेवाएं दी।
Image Source : ANI/TWITTERबेटी पैदा होने पर सैलून मालिक की खुशियों का ठिकाना नहीं, मुफ्त में काटे बाल
ग्वालियर: देश में जहां बेटियों के प्रति लोगों की मानसिकता आज भी पूरी तरह नहीं बदल पाई है वहीं ग्वालियर के एक सैलून मालिक ने बेटी पैदा होने पर अपनी शॉप में मुफ्त सर्विस दी। सलमान नाम के इस सैलून मालिक के जब बैटी पैदा हुई तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने बेटी पैदा होने पर कुछ अलग तरीके से जश्न मनाने का फैसला किया। सलमान ने 4 जनवरी को अपने सैलून में आनेवाले सभी ग्राहकों को मुफ्त में सेवाएं दी।
ग्वालियर शहर में सलमान के तीन सैलून हैं। इन तीनों सैलून में 4 जनवरी को जितने भी ग्राहक बाल कटवाने, शेविंग कराने आए, किसी से एक भी पैसा नहीं लिया गया। सलमान ने यह ऐलान कर दिया था कि बेटी पैदा होने के जश्न में उसके सैलून में मुफ्त सेवाएं दी जाएंगी। इस बाबत उसने एक पोस्टर भी अपनी दुकान के आगे लगवाया जिसमें लिखा था-घर में बेटी आने की खुशी में 4 जनवरी 2021 को हमारे सैलून फ्री रहेंगे।