इंदौर से मेघालय के शिलांग, हनीमून मनाने गए कपल लापता हो गए थे, जिसके बाद पति राजा रघुवंशी की लाश मिली थी और पत्नी सोनम की खोजबीन की जा रही थी। अब इस कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है, सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली है और कहा जा रहा है कि उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। सबसे बड़ी बात ये है कि उसके साथ तीन और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और चौथे शख्स की तलाश की जा रही है। सोनम ने अपने परिजनों से फोन पर बात की, उसके पिता ने इसकी पुष्टि की है। सोनम के सरेंडर करने के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी अब सुलझ सके।
मेघालय के सीएम ने किया ट्वीट
इंदौर के लापता दंपत्ति के मामले में मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने ट्वीट किया, "राजा हत्याकांड में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।"
मेघालय के डीजीपी ने किया ट्वीट
इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने बताया कि मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या में कथित तौर पर पत्नी शामिल थी, उसने भाड़े के हत्यारे बुलाए थे।
गाजीपुर के नंदगंज के एक ढाबे पर मिली सोनम
सोनम नंदगंज थाना इलाके के एक ढाबे पर दिखी थी, जिसके बाद नंदगंज थाने की पुलिस सोनम को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। सोनम ने अपने परिजनों से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात की है। अब पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है।
11 मई को इंदौर में हुई थी राजा और सोनम की शादी
बता दें कि राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और शादी के नौ दिनों बाद 20 मई को यह नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ था। अचानक 23 मई को शिलांग के नोंग्रियाट गांव में डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज देखने के बाद दोनों लापता हो गए थे जिसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी। उनकी किराए की स्कूटी 24 मई को सोहरा के पास लावारिस हालत में मिली थी। फिर दो जून को राजा रघुवंशी का शव वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक खाई में मिला था, जिसकी पहचान उनके हाथ पर बने टैटू से हुई थी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। इसके बाद सोनम रघुवंशी की तलाश तेज हो गई थी।
| राजा रघुवंशी और सोनम केस |
| Exclusive: 'राजा से हुई थी अरेंज मैरिज, मेरी बेटी बेकसूर है', सोनम रघुवंशी के पिता का बड़ा बयान |
|
'मैं विधवा बनकर तुमसे करूंगी शादी', सोनम ने राज से किया था वादा, जानिए कैसे रची गई राजा के हत्या की साजिश?
|
| इंदौर के राजा की मिली थी डेडबॉडी, 17 दिन से लापता सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर, तीन गिरफ्तार |
|
शादी, हनीमून और खूनी खेल... राजा-सोनम केस को लेकर मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा, जानिए क्या बोलीं DGP?
|
| बड़ा खुलासा: हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हुई थी हत्या, पत्नी सोनम ने ही मरवाया, हुई गिरफ्तार |