A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. घर के बाहर टहल रहे युवक को पुलिस ने मारा थप्पड़, 5वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

घर के बाहर टहल रहे युवक को पुलिस ने मारा थप्पड़, 5वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

मृतक युवक देर रात घर के बाहर टहल रहा था। इस बात पर उसकी गार्ड के साथ बहस हो गई। ऐसे में गार्ड ने पुलिस बुला ली। पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इस बात से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।

Raj- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतक राज

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवक ने पुलिस के थप्पड़ से आहत होकर आत्महत्या कर ली। मृतक बीमारी से परेशान था और बिल्डिंग के नीचे टहल रहा था। ऐसे में चौकीदार हाउसिंग ने टोका और उसी दौरान मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे। एक पुलिस कर्मी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद वह डर से ऊपर पहुंचा और पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई।

मामला नगर थाना क्षेत्र के टॉप टिप परिसर का है, जहां बुधवार-गुरूवार दरमियानी रात 3 बजे राज नाम का युवक घर से बाहर टहल रहा था। परिजनों के अनुसार राज मानसिक रूप से बीमार था और उसे सांस लेने में तकलीफ भी होती थी। घटना वाली रात भी वह इसी परेशानी के कारण और अधिक गर्मी होने के कारण घर से बाहर टहल रहा था। 

गार्ड ने पुलिस को फोन किया

बिल्डिंग के नीचे देर रात टहल रहे युवक को देखकर गार्ड मौके पर पहुंचा। इस दौरान गार्ड के साथ उसकी बहस हो गई और गार्ड ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने राज को समझाया। इस दौरान उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। राज ने माफी मांगी, लेकिन एक पुलिस जवान राज को थप्पड़ जड़ दिया। इसके कारण वह इतना डर गया कि वह बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर पहुंचा और परिजनों के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की बहन ने क्या बताया?

परिजनों के अनुसार मृतक दिमागी रूप से कमजोर था और उसका इलाज चल रहा था। मृतक की बहन ने बताया कि पुलिस वालों से जब उसका सामना हुआ तो वह घबरा भी गया था। उसी दौरान उसने बहस कर ली, क्योंकि वह दिमागी रूप से कमजोर था। परिजनों ने पुलिसकर्मियों को सब बताया था। उसके बाद राज ने पुलिसकर्मियों से माफी मांगी। उसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वह घर पहुंचा और पुलिस के काम से परिजनों के सामने घबराने लगा। रात को 3 बजे उसने पांचवी मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गार्ड के बुलाने पर पुलिस मौके पर गई थी। मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(इंदौर से भरत पाटिल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

हथौड़े से 16 साल के लड़के को मारा, हत्यारे ने मांस खाया-खून पिया, भाई-दूज पर बहन के घर जा रहा था

VIDEO: इंदौर एयरपोर्ट पर सूखी घास में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें, छाया धुएं का गुबार