A
Hindi News मध्य-प्रदेश MBA छात्रा की हत्या के बाद शव से की बदसलूकी, आरोपी सहपाठी बोला- "तंत्र-मंत्र के जरिए आत्मा से बात करना चाहता था"

MBA छात्रा की हत्या के बाद शव से की बदसलूकी, आरोपी सहपाठी बोला- "तंत्र-मंत्र के जरिए आत्मा से बात करना चाहता था"

13 फरवरी को लोगों ने एक बंद घर से बदबू आने की शिकायत की थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद एक युवती का निर्वस्त्र शव मिला था। युवती का शव उसके सहपाठी के किराए के घर में मिला था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi Image Source : PIXABAY.COM प्रतीकात्मक फोटो

मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में 13 फरवरी को एक बंद मकान से मिली एमबीए छात्रा की निर्वस्त्र लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी सहपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जो खुलासे किए हैं, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है। आरोपी ने हत्या के बाद युवती के शव के साथ न केवल कथित तौर पर बदसलूकी की थी, बल्कि महाराष्ट्र जाकर तंत्र-मंत्र की क्रियाओं को भी अंजाम दिया था।

बंद कमरे से आ रही बदबू से हुआ खुलासा

डीसीपी श्रीकृष्ण लालचंदानी के मुताबिक, 13 फरवरी को द्वारकापुरी क्षेत्र के एक किराए के मकान से पड़ोसियों ने दुर्गंध आने की शिकायत की थी। पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, तो वहां 24 वर्षीय युवती का शव निर्वस्त्र हालत में मिला। जांच में पता चला कि यह मकान युवती के ही एक सहपाठी का था, जो वारदात के बाद से फरार था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को मुंबई से हिरासत में लिया।

"युवती की आत्मा से बात करना चाहता था"

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गला घोंटकर अपनी सहपाठी की हत्या की थी। आरोपी का दावा है कि हत्या के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। खुद को बचाने या कथित तौर पर प्रायश्चित करने के लिए वह महाराष्ट्र के पनवेल पहुंचा, जहां उसने तंत्र-मंत्र की क्रियाएं कीं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह तंत्र-मंत्र के जरिए "युवती की आत्मा से बात करना चाहता था।"

युवती पर शक करता था आरोपी

डीसीपी के मुताबिक, युवती और आरोपी के बीच नजदीकी संबंध थे, लेकिन आरोपी उस पर शक करता था। आरोपी को संदेह था कि युवती अन्य युवकों से भी संपर्क में है, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने गुस्से में हत्या कर दी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उनकी बेटी को आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने ये तस्वीरें कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी शेयर की थीं और युवती से पैसों की मांग कर रहा था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद शव के साथ कथित तौर पर बदसलूकी भी की थी।

ये भी पढ़ें-

युवक के एकतरफा प्यार से तंग आ गई थी 2 बच्चों की मां, माता-पिता के साथ मिलकर की हत्या; खेत में गाड़ दिया

जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट... किशोर सुधार गृह से भागे 2 पाकिस्तानी नागरिक; पुलिस पर हमले का VIDEO आया सामने