1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट... किशोर सुधार गृह से भागे 2 पाकिस्तानी नागरिक; पुलिस पर हमले का VIDEO आया सामने

जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट... किशोर सुधार गृह से भागे 2 पाकिस्तानी नागरिक; पुलिस पर हमले का VIDEO आया सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 16, 2026 11:25 pm IST,  Updated : Feb 16, 2026 11:29 pm IST

एक स्थानीय और दो पाकिस्तानी नागरिकों के फरार होने के बाद जम्मू और अन्य जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। फरार होने से पहले इन कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हुए कैदी- India TV Hindi
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हुए कैदी Image Source : REPORTER INPUT

जम्मू-कश्मीर के आर.एस. पुरा स्थित किशोर सुधार गृह से दो पाकिस्तानी नागरिक और एक स्थानीय युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर फरार हो गए। फरार होने से पहले इन कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर हिरासत से फरार हो गए। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कैसे हुई वारदात?

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, सुधार गृह में बंद तीनों कैदियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला बोल दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनकी पहचान SPO विनय कुमार और हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। पुलिसकर्मियों को घायल करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

फरार आरोपियों की पहचान

फरार हुए तीनों आरोपियों में से दो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले हैं-

  1. अहसान अनवर: पुत्र मोहम्मद अनवर, निवासी ननकाना साहिब, पंजाब (पाकिस्तान)
  2. मोहम्मद सनाउल्लाह: पुत्र मोहम्मद जफर, निवासी बस्ती जावेवाला, मुजफ्फराबाद, पंजाब (पाकिस्तान)
  3. करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा: पुत्र अर्जुन सिंह, निवासी दलेहर, आर.एस. पुरा (स्थानीय निवासी)

पूरे इलाके में नाकेबंदी और हाई अलर्ट

पाकिस्तानी नागरिकों के फरार होने की खबर मिलते ही जम्मू पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। जम्मू और आस-पास के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है और वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, ताकि सीमा पार भागने से पहले उन्हें पकड़ा जा सके।

(रिपोर्ट- राही कपूर)

ये भी पढ़ें-

"बड़े नादान हैं कांग्रेसी", विपक्ष पर भड़के CM मोहन यादव, बोले- बजट का अभिभाषण आईना है

युवक के एकतरफा प्यार से तंग आ गई थी 2 बच्चों की मां, माता-पिता के साथ मिलकर की हत्या; खेत में गाड़ दिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।