1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. हिंदू ग्राम के बाद मुस्लिम समेत अन्य धर्मों के ग्राम बसाने की मांग, कांग्रेस नेता ने कही बड़ी बात

हिंदू ग्राम के बाद मुस्लिम समेत अन्य धर्मों के ग्राम बसाने की मांग, कांग्रेस नेता ने कही बड़ी बात

मध्य प्रदेश में हिंदू ग्राम के बाद मुस्लिम समेत अन्य धर्मों के ग्राम बसाने की मांग की जाने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने ये मांग उठाई है।

मध्य प्रदेश में हिंदू ग्राम पर विवाद।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मध्य प्रदेश में हिंदू ग्राम पर विवाद।

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत के पहले हिंदू ग्राम के स्थापना की बात कही है। उन्होंने इस ग्राम की आधारशिला भी रख दी है। हालांकि, बागेश्वर बाबा के इस कदम को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने मुस्लिम और अन्य धर्मों के ग्राम बनाने की मांग की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा है।

क्या बोले कांग्रेस के नेता?

कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने कहा- "मुख्यमंत्री मुझे अनुमति दे दे मैं भी एक मुस्लिम ग्राम क्रिश्चियन ग्रैम बना एक सिक्स ग्राम अलग-अलग बना दूं ताकि भारत की जो अनेकता में एकता है उसको खत्म कर दिया जाए। मोदी जी कह कर आए थे कि हिंदू राष्ट्र की बात करनी है? आप लोकसभा में प्रस्ताव पारित कर दीजिए कि वह बात सही है जो बाबा बागेश्वर कह रहे हैं।"

दूसरे समाज भी मांग करेंगे- अब्बास हाफिज

कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने कहा- "गांधी और नेहरू की कल्पना थी कि भारत में हर एक आदमी साथ रहे। कांग्रेस का काम है सारे धर्म एक साथ रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहुंचे, बाबा बागेश्वर की तारीफें की। बाबा बागेश्वर के वहां उन्होंने पर्ची भी बनाई है। क्या वह सहमत हैं? क्या मोदी जी कह कर आए थे कि हिंदू राष्ट्र की बात करनी है? आप लोकसभा में प्रस्ताव पारित कर दीजिए कि वह बात सही है जो बाबा बागेश्वर कह रहे हैं। ऐसी मांगे अब सामने आएंगी, कल को जैन समाज भी मांग करेगा, दूसरे समाज भी मांग करेंगे कि हमारे लिए भी एक शहर बना दीजिए।"

क्या है पूरा मामला?

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर ने देश के पहले हिन्दू ग्राम की आधारशिला रखा है। बागेश्वर धाम में एक हजार परिवारों का यह ग्राम दो वर्ष में तैयार हो जाएगा। बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिन्दू राष्ट्र का सपना हिन्दू घर से ही शुरू होता है। हिन्दू परिवार, हिन्दू समाज और हिन्दू ग्राम बनाने के बाद हिन्दू तहसील, हिन्दू जिला और हिन्दू राज्य बनेगा तब कहीं जाकर हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना पूरी होगी। इस ग्राम में बागेश्वर धाम जनसेवा समिति हिन्दू धर्म एवं सनातन धर्म प्रेमियों को जमीन उपलब्ध कराएगी। इस जमीन में भवन निर्माण होंगे। यह भवन अनुबंध के आधार पर मिलेंगे और लोगों को मकान की खरीद-फरोख्त का हक नहीं मिलेगा। 

ये भी पढ़ें- बनने जा रहा है भारत का पहला 'हिन्दू ग्राम', बाबा बागेश्वर ने रख दी आधारशिला

खंडवा में एक साथ उठीं 8 अर्थियां, दृश्य देख पूरा गांव रो पड़ा; मातम में बदली गणगौर की खुशियां