1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद जश्न के दौरान सांप्रदायिक तनाव, झड़प में करीब 10 लोग घायल

T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद जश्न के दौरान सांप्रदायिक तनाव, झड़प में करीब 10 लोग घायल

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारत के T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैल गया। लोगों के बीच जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया है।

ujjain Communal tension- India TV Hindi
Image Source : REPORTER उज्जैन में सांप्रदायिक तनाव।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सांप्रदायिक झड़प का मामला देखने को मिला है। यहां T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत का जश्न सांप्रदायिक तनाव में बदल गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात राज रॉयल कॉलोनी की बताई जा रही है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने हिंदू पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ और मुस्लिम पक्ष के 5 लोगों पर केस दर्ज किया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्यों फैला इलाके में तनाव?

दरअसल, पूरा घटनाक्रम इस प्रकार है कि उज्जैन के थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र की राज रॉयल कॉलोनी में रहने वाले हिंदू परिवार के सदस्य अपने घर के बाहर भारत की जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान आतिशबाजी भी की जा रही थी। तभी वहां से निकलने वाले कुछ मुसलमानों से कहा सुनी हो गई। मामूली कहा सुनी विवाद में बदल गई। मुस्लिम पक्ष के लोगो ने हिंदू परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से करीब 10 लोग घायल हुए हैं।

दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ

घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र के ही अन्य हिंदू परिवार व हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पहुंचे। दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। हालांकि, पुलिस ने तत्काल मामला शांत कराया व घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा हिंदू पक्ष की ओर से तीन लोगों के खिलाफ और मुस्लिम पक्ष की ओर से पांच लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। कुछ आरोपियों को राउंडअप भी किया गया है। यहां बता दें कि इसी क्षेत्र में पूर्व में नवरात्रि पर्व के दौरान भी साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति देखने को मिली थी। हालांकि, इलाका अभी पूरी तरह शांत है। (रिपोर्ट: प्रेम डोडिया)

ये भी पढ़ें- रात में सहेली के यहां रुक गई महिला, नाराज पति ने 3 दिन तक पीटा, गंदी लत बनी मौत की वजह

90 साल की बुजुर्ग से दरिंदगी, मुंह में कपड़ा ठूंसकर 4 बदमाशों ने किया गैंगरेप, खेत में फेंका