1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 90 साल की बुजुर्ग से दरिंदगी, मुंह में कपड़ा ठूंसकर 4 बदमाशों ने किया गैंगरेप, खेत में फेंका

90 साल की बुजुर्ग से दरिंदगी, मुंह में कपड़ा ठूंसकर 4 बदमाशों ने किया गैंगरेप, खेत में फेंका

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 07, 2026 02:40 pm IST,  Updated : Mar 07, 2026 02:40 pm IST

एमपी के खंडवा में चार बदमाशों ने 90 साल की बुजुर्ग के साथ गैंगरेप किया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रात भर पीड़िता तड़पती रही। अगली सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली।

90 साल की बुजुर्ग से किया गैंगरेप।- India TV Hindi
90 साल की बुजुर्ग से किया गैंगरेप। Image Source : PTI

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 90 साल की एक बुजुर्ग महिला से दरिंदगी का मामला सामने आया है। दरअसल, जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर पुनासा क्षेत्र में 90 वर्षीय वृद्धा के साथ चार नकाबपोशों ने हैवानियत की है। उन्होंने वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गैंगरेप किया। पीड़िता के साथ इस तरह ज्यादती की कि प्राइवेट पार्ट में भी चोटें आई हैं। दुष्कर्मी, पीड़िता को कुंए में फेंकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वहां आसपास के खेतों में लोगों की चहलकदमी देख पीड़िता को खेत में पटककर भाग निकले। करीब 12 घंटे तक गंभीर रूप से घायल वृद्धा तड़पती रही। 

पूरी रात तड़पती रही पीड़िता

शुक्रवार सुबह जब भूसा खरीदने वाले खेत पहुंचे तो वृद्धा को घायल हालत में देख घबरा गए। उन्होंने पीड़िता की बेटी और पुलिस को सूचना दी। पुनासा पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे भूसा खरीदने वाले वृद्धा के खेत में पहुंचे। वृद्धा झोपड़ी के बाहर घायल हालत में खटिया पर पड़ी थी। उनके प्राइवेट पार्ट से इतना खून बहा कि खटिया भी खून में सन गई थी। वृद्धा को देख वह घबरा गए। उन्होंने तत्काल पुलिस व पड़ोस के गांव में रहने वाली बेटी को फोन कर सूचना दी। बेटी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल वृद्धा को पुनासा के अस्पताल में भर्ती कराया। वृद्धा ने आपबीती सुनाई तो सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

जांच में जुटी पुलिस की टीम

पुलिस ने बताया कि महिला के साथ यौन शोषण जैसी घटना सामने आई है। पीड़िता जख्मी थी, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला अधिकारी को बयान के लिए अस्पताल भेजा है। फिलहाल पीड़िता बयान देने की स्थिति में नहीं है। बुजुर्ग पीड़िता की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसका ससुराल दूसरे गांव में है। मां अकेली ही खेत के घर में रहती हैं। चोर कुछ दिन पहले चोरी करने भी घुसे थे, लेकिन कुछ चुरा नहीं पाए। जिस तरह वृद्धा से दरिंदगी की गई है उससे आशंका जताई जा रही है कि सभी चारों नकाबपोश बदमाश नशेड़ी हो सकते हैं। (इनपुट- प्रतीक मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

सिगरेट पीने से मना किया तो जला दी वॉचमैन की बाइक, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।