1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सिगरेट पीने से मना किया तो जला दी वॉचमैन की बाइक, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

सिगरेट पीने से मना किया तो जला दी वॉचमैन की बाइक, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 07, 2026 01:46 pm IST,  Updated : Mar 07, 2026 01:46 pm IST

सूरत में बदमाशों ने सिगरेट पीने से मना करने पर वॉचमैन की बाइक में आग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वॉचमैन की बाइक में लगा दी आग। - India TV Hindi
वॉचमैन की बाइक में लगा दी आग। Image Source : REPORTER INPUT

सूरत: जिले के सरथाना इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सिगरेट पीने से मना करना वॉचमैन को भारी पड़ गया। दरअसल, यहां एक वॉचमैन ने युवक को सिगरेट पीने से मना किया। इसके बाद युवकों ने गुस्से में आकर वॉचमैन की मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग अपनी सीट से उठकर इधर-उधर भागने लगे। वहीं आग की वजह से बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

सिगरेट पीने को लेकर हुआ विवाद

दरअसल, सूरत के सरथाना क्षेत्र में सायोना प्लाजा है, जहां मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद युवकों ने जमकर उत्पात मचाया और वॉचमैन की मोटरसाइकल में आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक सायोना प्लाजा में ड्यूटी पर तैनात वॉचमैन ने प्लाजा परिसर में सिगरेट पीने और जली हुई माचिस की तीली नहीं फेंकने से रोका था। इस बात से युवक भड़क गए और वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वापस लौटे। आरोपियों ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पीछे पार्क की गई वॉचमैन की बाइक को खींचकर लाया और फिर गुस्से में बाइक को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल की पाइप निकालकर उसमें आग लगा दी। 

कैमरे में कैद हुई आग लगाने की घटना

आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद वॉचमैन ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दी। फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केनाल गंगाणी ओर चिराग तुषावरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों साथ ले जाकर सायोना प्लाजा में घटनास्थल का रिकंस्ट्रक्शन भी कराया। (इनपुट- शैलेष चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें-

केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में भर गया धुआं, लखनऊ एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।