A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. युवक से शादी की जिद पर अड़ी लड़की, टावर पर चढ़ गई, मच गया हंगामा, देखें Video

युवक से शादी की जिद पर अड़ी लड़की, टावर पर चढ़ गई, मच गया हंगामा, देखें Video

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक युवती रविवार को गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

madhya pradesh dewas girl mobile tower- India TV Hindi
Image Source : REPORTER देवास में टावर पर चढ़ी लड़की।

मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां करीब 17 से 18 साल की उम्र की एक युवती गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना के सामने आते ही इलाके में हंगामा मच गया जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। किसी तरह से समझाने के बाद युवती को सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतारा गया। जानकारी के मुताबिक, ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धासड़ से सामने आया है। गांव में रविवार को युवती के गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ने की खबर सामने आते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ​जानकारी के अनुसार, युवती करीब 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई थी और नीचे उतरने से इनकार कर रही थी। घटना के चलते गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। युवती करीब एक से दो घंटे तक टावर पर ही मौजूद रही।

कैसे नीचे आई युवती?

मौके पर जुटे ग्रामीणों द्वारा लगातार युवती को समझाइश का प्रयास किया गया, जिसके बाद संबंधित युवक को भी मौके पर बुलाया गया। बातचीत और समझाने के बाद युवती सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर आई। घटना की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई थी। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थिति पूरी तरह नियंत्रित हो गई।

युवती ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

मध्य प्रदेश के देवास में घटी इस घटना को लेकर गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और युवती भी पूरी तरह सुरक्षित है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें युवती एक युवक से शादी की जिद पर अड़ी हुई थी। (रिपोर्ट: अरविंद चौकसे)

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: पिता ने 23 साल की जिंदा बेटी का कर दिया अंतिम संस्कार, श्मशान घाट में पूरी की विधि, इस वजह से लिया फैसला

Video: नशे में धुत शिक्षक पहुंचा स्कूल, शर्ट के बटन-पैंट की जिप तक बंद नहीं की, दूसरे शिक्षक से की बहस