1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Video: नशे में धुत शिक्षक पहुंचा स्कूल, शर्ट के बटन-पैंट की जिप तक बंद नहीं की, दूसरे शिक्षक से की बहस

Video: नशे में धुत शिक्षक पहुंचा स्कूल, शर्ट के बटन-पैंट की जिप तक बंद नहीं की, दूसरे शिक्षक से की बहस

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 21, 2025 12:34 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 12:34 pm IST

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के शिक्षक नशे की हालत में हैं। वह गाली-गलौज भी करते हैं। इस दौरान दूसरा शिक्षक उन्हें घर जाने के लिए कहता है तो बहस भी करते हैं।

Shahdol Teacher- India TV Hindi
शहडोल में शराबी शिक्षक का हंगामा Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के शहडोल से एक स्कूल शिक्षक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शिक्षक नशे में धुत नजर आ रहा है। वह कक्षा के अंदर आकर बच्चों के सामने गाली-गलौज भी करता है। वहीं, दूसरा शिक्षक उसे रोकने की कोशिश करता है तो वह बहस भी करता है। दूसरे शिक्षक ने ही इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक की शर्ट के बटन खुले हुए हैं और उसके पैंट की जिप भी खुली हुई है। वहीं, जब दूसरा व्यक्ति उसे जिप और शर्ट की बटन बंद करने के लिए कहता है तो वह बहस करने लग जाता है।

तहसीलदार और एसडीएम को गालियां दीं

मामला शहडोल जिले के अंतिम छोर पर स्थित ब्यौहारी तहसील के शासकीय माध्यमिक विद्यालय हिरवार का है। जन शिक्षा केंद्र बरौघा में पदस्थ सहायक शिक्षक रामखेलावन चौधरी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में स्कूल पहुंचे। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शिक्षक अभद्र हालत में गाली-गलौज कर रहे हैं और तहसीलदार व एसडीएम को भी नहीं बख्शा। इस पूरे घटनाक्रम से छात्र भयभीत होकर क्लास रूम में दुबके रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जुलाई में भी सामने आया था वीडियो

शहडोल में कुछ महीने भी एक शिक्षक के शराब पीकर स्कूल पहुंचने की घटना सामने आई थी। मामला ब्यौहारी ब्लॉक के शहरगढ़ गांव के बैरिहाई टोला प्राथमिक स्कूल का था। शिक्षक उदयभान सिंह नट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा था। इसमें शिक्षक शराब के नशे में क्लासरूम में बच्चों के बीच दो कुर्सियों पर पैर रखकर बैठे दिखते हैं। बच्चे शराब की बदबू से नाक ढकते नजर आते हैं। ग्रामीणों का आरोप था कि वे आए दिन नशे में स्कूल आते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच की और शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया था।

(शहडोल से विशाल खंडेलवाल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

'जल्द अमेरिका को पीछे छोड़ देगा भारत', भोपाल मेट्रो के उद्घाटन पर बोले मनोहर लाल खट्टर

चुनाव जीतने के लिए कर दिए वादे, पूरा करने में खराब हो रही हालत, मंत्री बोले- 'केंद्र मदद करे'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।