A
Hindi News मध्य-प्रदेश इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर भड़कीं पूर्व CM उमा भारती, बोलीं- 'इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा...'

इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर भड़कीं पूर्व CM उमा भारती, बोलीं- 'इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा...'

इंदौर में दूषित पानी से हुई बड़ी संख्या में मौतों पर लगातार हंगामा जारी है। अब पूर्व CM उमा भारती ने भी इस मुद्दे पर भड़कते हुए कहा है कि इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा।

indore contaminated water issue Uma bharti- India TV Hindi Image Source : PTI इंदौर में मौंतों पर भड़कीं उमा भारती। (फाइल फोटो)

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित जल के कारण अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष लगातार इस घटना को लेकर सरकार पर हमलावर है। इस बीच अब भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी इस घटना को लेकर बड़े स्तर पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस घटना को सरकार और व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित करने वाला बताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर ट्वीट कर के कहा-:

  • साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर  गईं।
  • प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी,  जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और निगलता जा रहा है, मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है।
  • जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती क्योंकि उनके परिजन जीवन भर दुःख में डूबे रहते हैं। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा,  पीडितजनों से माफी मांगनी होगी और नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी अपराधी हैं उन्हें अधिकतम दंड देना होगा।
  • यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी है। 
  • इंदौर दूषित पानी के मामले में यह कौन कह रहा है कि हमारी चली नहीं।
  • जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे?  पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे? 
  • ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड!
  • सिर्फ इंदौर के मेयर नहीं, मध्य प्रदेश का शासन एवं प्रशासन, इस महापाप के सभी जिम्मेवार लोग जनता के प्रति अपराध के कटघरे में खड़े हैं।
  • मेरी 'X' पर प्रतिक्रिया के बाद मीडिया के पत्रकार भाई बहनों से नहीं मिल पाने के लिए क्षमा मांगती हूं, अभी 3 दिन पहले मेरी दाईं आंख की सर्जरी (ऑपरेशन) हुई है, मोबाइल, फोन पर बात करना, धूप, धूल सब पर रोक लगी है, अभी 7 दिन बाहर नहीं निकलना, ना मुलाकात कर पाना है, क्षमा मांगती हूं।

ये भी पढ़ें- इंदौर: दूषित पानी के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, 3 जनहित याचिका पर 6 जनवरी को सुनवाई

इंदौर में कैसे हुई 14 लोगों की दर्दनाक मौत? लैब रिपोर्ट आने के बाद साफ हुआ पूरा मामला