मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार कार ने निगली पूरे परिवार की जिंदगी, पति-पत्नी और 6 साल के बेटे की मौत, ड्राइवर फरार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार कार ने निगली पूरे परिवार की जिंदगी, पति-पत्नी और 6 साल के बेटे की मौत, ड्राइवर फरार
Edited By : Rituraj Tripathi
Published : May 20, 2023 01:41 pm IST,
Updated : May 20, 2023 01:41 pm IST
सेंधवा थाना प्रभारी अनोख सिंध्या के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी और उनके 6 साल के बेटे की मौत हो गई।
Image Source : REPRESENTATIVE PIC तेज रफ्तार कार की वजह से हुआ हादसा
भोपाल: सड़क हादसों में हर रोज न जानें कितने लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से सामने आया है। यहां के सेंधवा-निवाली रोड पर मोगरी खेड़ा में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक पति-पत्नी और उनके बेटे की मौत हो गई। पति की उम्र 25 साल, पत्नी की उम्र 23 साल और बेटे की उम्र महज 6 साल थी।
पुलिस ने दी ये जानकारी
एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सेंधवा-निवाली रोड पर मोगरी खेड़ा में शुक्रवार रात नौ बजे के आसपास ये हादसा हुआ। सेंधवा थाना प्रभारी अनोख सिंध्या के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी और उनके 6 साल के बेटे की मौत हो गई। सिंध्या ने कहा कि कार को जब्त कर लिया गया है, जबकि उसका चालक घटना के बाद से मौके से फरार हो गया। चालक की तलाश की जा रही है। सिंध्या ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया गया है। (इनपुट: भाषा)