1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: बदमाशों के हौसले बुलंद, बुराड़ी में स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी को गोली मारी

दिल्ली: बदमाशों के हौसले बुलंद, बुराड़ी में स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी को गोली मारी

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 20, 2023 09:00 am IST,  Updated : May 20, 2023 09:12 am IST

इस मामले में लूट के दौरान वारदात की आशंका जताई जा रही है। हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

Delhi News - India TV Hindi
दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद Image Source : REPRESENTATIVE PIC

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला बुराड़ी इलाके का है, जहां स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी को गोली मारने का मामला सामने आया है। दोनों लोग रात का खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे, इसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में लूट के दौरान वारदात की आशंका जताई जा रही है। हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है और पुलिस के मुताबिक, दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस मामले में दिल्ली पुलिस का बयान भी सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने कहा, 'दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में शामिल एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी को 2 लोगों ने गोली मार दी। घटना बीती रात की है जब दोनों बुराड़ी के पास सड़क पर टहल रहे थे। दोनों पीड़ित अभी सुरक्षित हैं और जांच जारी है।'

ये भी पढ़ें: 

छत्तीसगढ़: CRPF बटालियन के कैंप पर आंधी ने बरपाया कहर, कई बैरकों की छतें टूटीं, 10 जवान घायल

बिहार: मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन के बाद हिंदू लड़के से रचाई शादी, शबाना-अभिषेक की लव स्टोरी में 'अब्बा' रच रहे साजिश!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।