1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन के बाद हिंदू लड़के से रचाई शादी, शबाना-अभिषेक की लव स्टोरी में 'अब्बा' रच रहे साजिश!

मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन के बाद हिंदू लड़के से रचाई शादी, शबाना-अभिषेक की लव स्टोरी में 'अब्बा' रच रहे साजिश!

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 20, 2023 07:53 am IST,  Updated : May 20, 2023 10:59 am IST

मुस्लिम लड़की शबाना और हिंदू लड़के अभिषेक की शादी विवादों में है। दरअसल शबाना के पिता ने अपनी बेटी का किडनैप करने का मामला दर्ज करवाया है, वहीं शबाना ने बयान दर्ज करवाया है कि उसके परिजन अभिषेक की हत्या करवा सकते हैं।

Bihar - India TV Hindi
मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन के बाद हिंदू लड़के से रचाई शादी Image Source : INDIA TV

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के की एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें तमाम विवाद जुड़ चुके हैं। मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन के बाद हिंदू लड़के से शादी कर ली है, वहीं लड़की के अब्बा ने थाने में लड़की को किडनैप किए जाने की FIR दर्ज करवाई है। लड़की का कहना है कि उसके अब्बा, उसके हिंदू पति की हत्या करवाना चाहते हैं। तमाम विवादों की वजह से ये लव स्टोरी चर्चा में बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला

मामला मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले की चर्चा उस वक्त शुरू हुई, जब मुजफ्फरपुर में एक मुस्लिम लड़की शबाना को किडनैप करने की बात सामने आई और एक हिंदू लड़के अभिषेक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने लड़की और लड़के की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। इस बीच खबर मिली कि शबाना ने अभिषेक से दिल्ली में शादी कर ली है।

शबाना ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया है कि वह अभिषेक की हत्या करवाना चाहते हैं। शबाना अपना बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट में भी गई। शबाना का कहना है कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से अभिषेक से शादी की है। शबाना ने ये भी बताया कि उसने एक साल पहले अपना धर्म परिवर्तन करवा लिया था। शबाना ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से भागी थी, उसका किसी ने किडनैप नहीं किया है। 

शबाना के परिजन शादी के लिए नहीं थे तैयार 

शबाना ने बताया कि उसके परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। अभिषेक का घर उसके घर के पास ही है और वह उसको 4 साल से जानती है। 19 अप्रैल को इन दोनों ने शादी कर ली थी। शबाना का कहना है कि उसके अब्बा अपहरण का केस कर चुके हैं लेकिन वह चाहती है कि वे अपना केस वापस ले लें। वह अभिषेक के साथ खुश है और उसी के साथ रहना चाहती है। शबाना ने ये आरोप भी लगाया है कि उसके परिजन अभिषेक की हत्या करवा सकते हैं। 

शबाना के अपहरण मामले में मो . नूर आलम ने अभिषेक समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक शबाना का अपहरण 7 अप्रैल को हो गया था। वहीं शबाना ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अभिषेक से शादी की और बताया कि उसने शादी से पहले दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में अपना धर्म बदला और फिर मंदिर में शादी की। इस मामले में डीएसपी नगर राघव दयाल का कहना है कि लड़की का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया है। लड़का और लड़की बालिग हैं। (मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 

'सबूत है तो गिरफ्तार करो', आज CBI के सामने पेश होंगे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक

Karnataka CM Swearing-In: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार आज लेंगे शपथ, विपक्षी एकता का होगा शक्ति प्रदर्शन

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत