1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन हुए हादसे का शिकार, हॉस्पिटल जाना पड़ा, देखें घटना का Video

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन हुए हादसे का शिकार, हॉस्पिटल जाना पड़ा, देखें घटना का Video

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन को कार के सनरूफ से निकलते समय सीने में चोट लग गई है। उन्हें इसके बाद हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। आइए जानते हैं कि कैसे हुआ ये हादसा।

Jyotiraditya Scindia's son Mahanaryaman Scindia accident- India TV Hindi
Image Source : PTI महाआर्यमन को सीने में लगी चोट।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया के साथ हादसा हो गया है। सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कार ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण महानआर्यमन के सीने में चोट लग गई। इस घटना के बाद महानआर्यमन को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक, उन्हें मांसपेशियों में चोट (मस्कुलर इंजरी) आई है। आइए जानते हैं इस हादसे के बारे में सबकुछ।

क्या है पूरा मामला?

एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया सोमवार को राज्य के शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में युवा सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वह कॉलेज मैदान में एक क्रिकेट टूर्नामेंट को देखने के लिए गए थे। महानआर्यमन कार के सनरूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी ड्राइवर द्वारा अचानक से कार का ब्रेक लगाने के कारण वह काफी जोर से कार से टकरा गए।

मस्कुलर इंजरी की बात सामने आई

शिवपुरी के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि महानआर्यमन को दर्द महसूस हो रहा था। इसलिए उन्हें जांच के लिए जिला हॉस्पिटल में ले जाया गया। करीब 40 मिनट बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया- "महानआर्यमन को मांसपेशियों में चोट (मस्कुलर इंजरी) आई है, उन्हें दवाएं दी गईं और बेल्ट पहनने की सलाह दी गई है। मंगलवार को सुबह उनका दूसरा मेडिकल चेकअप किया जाएगा।"

सीने में दर्द की शिकायत हुई थी

आपको बता दें कि महानआर्यमन सिंधिया मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। जानकारी के मुताबिक, महानआर्यमन को हादसे बके बाद शुरुआत में कोई परेशानी नहीं हुई थी। हालांकि, बाद में सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका ईसीजी और एक्स-रे समेत जरूरी टेस्ट किया और करीब 40 मिनट तक निगरानी में रखा। हालत स्थिति होने के बाद महानआर्यमन को छुट्टी दे दी गई। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- ऑमलेट के टुकड़े से खुला महिला की हत्या का राज, CCTV और AI की मदद से यूं पकड़ा गया आरोपी

एक्सीडेंट के दर्द से परेशान मरीज ने किया सुसाइड, अस्पताल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग; मचा हड़कंप