1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Madhya Pradesh: सीएम मोहन यादव आज लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे पैसे, देंगे कई सौगात

Madhya Pradesh: सीएम मोहन यादव आज लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे पैसे, देंगे कई सौगात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 15 मई को लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त जारी करेगें। लाड़ली बहना योजना की किस्ता के साथ-साथ सीएम मोहन यादव अन्य योजनाओं के भी पैसे ट्रांसफर करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव- India TV Hindi
Image Source : PTI मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Madhya Pradesh Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश में लाड़ली बहन योजना की लाभार्थ‍ियों के ल‍िए अच्‍छी खबर है। अगली किस्त का इंतजार कर रही 1.27 करोड़ महिलाओं का इंतजार खत्म हो गया है। महिलाओं को मिलने वाली इस योजना की 24वीं किस्त का पैसा आज खाते में ट्रांसफर होगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 15 मई को प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1552 करोड़ 38 लाख रूपये ट्रांसफर करेंगे। 

सीधी जिले में होगा कार्यक्रम

सीएम यादव मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक सम्मेलन के दौरान पैसा ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों के साथ संवाद भी करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग योजनाओं का भी ऐलान किया जाएगा। लाड़ली बहना योजना के तहत 21 से 59 साल की पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये दिए जाते हैं।

Image Source : ptiमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

विभिन्न योजनाओं की राशि भी होगी ट्रांसफर

सीएम यादव विभिन्न योजनाओं की राशि भी हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रूपए की राशि भी ट्रांसफर की जाएगी। 25 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 57 करोड़ रुपए की राशि भी उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव सीधी जिले के धोहनी में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे।

यह भी पढ़ें:

मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया पर टिप्पणी करके देश को शर्मासार किया, बर्खास्त करें: उमा भारती

कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में MP हाईकोर्ट सख्त, मंत्री विजय शाह के खिलाफ 4 घंटे में FIR दर्ज करने का आदेश