A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. "चोरी नहीं चलने दूंगा... तू है सबसे बड़ा चोर", जब कलेक्टर को मुक्का दिखाते भिड़ गए बीजेपी विधायक; देखें VIDEO

"चोरी नहीं चलने दूंगा... तू है सबसे बड़ा चोर", जब कलेक्टर को मुक्का दिखाते भिड़ गए बीजेपी विधायक; देखें VIDEO

भिंड में कलेक्टर और बीजेपी विधायक के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। इस दौरान गुस्से में विधायक ने कलेक्टर की ओर मुक्का दिखाते हुए मारने के लिए हाठ उठाया।

विधायक और कलेक्टर के बीच हुई तीखी बहस- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT विधायक और कलेक्टर के बीच हुई तीखी बहस

मध्य प्रदेश के भिंड में खाद की समस्या को लेकर परेशान किसानों का साथ देने पहुंचे बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच तीखी बहस हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि विधायक ने गुस्से में कलेक्टर की ओर मुक्का दिखाते हुए मारने के लिए हाठ उठाया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, भिंड में किसान खाद की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके विरोध में वे कलेक्टर के बंगले के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों के समर्थन में स्थानीय बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा भी वहां पहुंचे। जब कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अपने सुरक्षा गार्डों के साथ उनसे बात करने के लिए बाहर आए, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

कलेक्टर को मुक्का तान दिया

बहस के दौरान, विधायक कुशवाहा ने कलेक्टर को गाली देना और 'चोर' कहकर संबोधित करना शुरू कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि विधायक ने गुस्से में कलेक्टर की तरफ मुक्का तानते हुए उन पर हाथ उठाया। इस दौरान सुरक्षा गार्डों ने बीच-बचाव किया और दोनों को अलग करने की कोशिश की।

मैं चोरी नहीं चलने दूंगा: कलेक्टर

बहस के दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने विधायक से कहा, "मैं चोरी नहीं चलने दूंगा।" इस पर विधायक कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा, "तू रेत चोर, तू सबसे बड़ा चोर है। तू सरेआम वसूली कर रहा है। प्राइवेट आदमी से नौकरी करवा रहा है।" इस दौरान विधायक के समर्थक भी 'कलेक्टर चोर है' के नारे लगाते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

देहरादून के पलटन बाजार में गूंजा "स्वदेशी अपनाओ" का नारा, CM पुष्कर सिंह धामी ने किया नेतृत्व

"चुनाव आयोग को रिमोट कंट्रोल से चलने वाली कठपुतली बना दिया", बिहार में एमके स्टालिन ने लगाया बड़ा आरोप