1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "चुनाव आयोग को रिमोट कंट्रोल से चलने वाली कठपुतली बना दिया", बिहार में एमके स्टालिन ने लगाया बड़ा आरोप

"चुनाव आयोग को रिमोट कंट्रोल से चलने वाली कठपुतली बना दिया", बिहार में एमके स्टालिन ने लगाया बड़ा आरोप

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 27, 2025 04:07 pm IST,  Updated : Aug 27, 2025 04:23 pm IST

मुजफ्फरपुर में 'वोटर अधिकार रैली' में शामिल हुए एम.के. स्टालिन ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की दोस्ती सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है, यह दो भाइयों का रिश्ता है।

वोटर अधिकार रैली में शामिल हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन- India TV Hindi
वोटर अधिकार रैली में शामिल हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन Image Source : PTI

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बिहार के मुजफ्फरपुर में 'वोटर अधिकार रैली' में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और अन्य के साथ मंच शेयर किया। इस रैली में, स्टालिन ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला।

"क्या राहुल गांधी इन सब से डरेंगे?"

स्टालिन ने कहा, "मैं तमिलनाडु से अपने भाइयों का समर्थन करने आया हूं। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की 'वोट चोरी' का पर्दाफाश किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कहना है कि राहुल गांधी को हलफनामा देना चाहिए या माफी मांगनी चाहिए। क्या राहुल गांधी इन सब से कभी डरेंगे? आज भाजपा उन पर इसलिए हमला कर रही है, क्योंकि इससे पता चल गया है कि भाजपा ने चुनावों को कैसे मजाक बना दिया है।"

"राहुल-तेजस्वी की दोस्ती दो भाइयों का रिश्ता"

उन्होंने कहा, "अगर चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुए, तो एनडीए हार जाएगा। उन्होंने (केंद्र ने) चुनाव आयोग को रिमोट कंट्रोल से चलने वाली कठपुतली बना दिया है। बिहार के लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाना ठीक नहीं है।" एमके स्टालिन ने कहा, "राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की दोस्ती सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है, यह दो भाइयों का रिश्ता है। यह दोस्ती उन्हें विजयी बनाएगी। हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "हमारे नेता करुणानिधि और लालू यादव बहुत अच्छे दोस्त थे। लालू प्रसाद यादव देश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं, क्योंकि वे भाजपा से कभी नहीं डरे। उनसे प्रेरणा लेकर उनके बेटे तेजस्वी यादव भी उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं।"

ये भी पढ़ें-

जम्मू से कटरा के बीच 24 घंटे से ट्रैक पर फंसी स्वराज एक्सप्रेस, यात्रियों से भरी हुई है ट्रेन

VIDEO: दुबई से यूनिक कोड मंगाकर लग्जरी गाड़ियों की करते थे चोरी, 100 KM पीछा कर पुलिस ने पकड़ा सरगना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत