1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ...तो इस बार भी भारत का ही होगा टी20 वर्ल्ड कप! ऐसे ही नहीं कह रहे हम, तगड़ा संयोग तो देखिए

...तो इस बार भी भारत का ही होगा टी20 वर्ल्ड कप! ऐसे ही नहीं कह रहे हम, तगड़ा संयोग तो देखिए

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 13, 2026 07:34 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 10:15 pm IST

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर करने के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले को 23 रनों से अपने नाम कर लिया। वहीं उनकी इस जीत से टीम इंडिया के लिए भी खिताब जीतने का एक तगड़ा संयोग सामने आया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AFP

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले ही खिताब जीतना का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, तो वहीं टीम इंडिया ने अभी तक खेले 2 मुकाबलों में उस अनुमान को लगभग सही भी साबित किया है। वहीं किसी भी बड़े टूर्नामेंट में कुछ ऐसे संयोग भी देखने को मिलते हैं जो किसी एक टीम के ट्रॉफी जीतने की तरफ इशारा भी करते हैं। ऐसा ही एक संयोग 13 फरवरी को जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में हुआ जो टीम इंडिया के ट्रॉफी जीतने की तरफ इशारा कर रहा है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम जिन्होंने मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालीफायर के जरिए अपनी जगह को पक्का किया है उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को धूल चटाते हुए 23 रनों से जीत हासिल की।

जिम्बाब्वे की जीत से टीम इंडिया का ट्रॉफी जीतने का बना ये संयोग

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में जिम्बाब्वे की टीम ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेला। इससे पहले दोनों टीमों के बीच साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ंत देखने को मिली थी, जिसमें जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को 5 विकेट से मात दी थी। इसके बाद उस वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को मात देने के साथ अपने नाम किया था। अब दूसरी बार जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप में फिर से मात दी है तो इससे टीम इंडिया के ट्रॉफी जीतने का तगड़ा संयोग बनता हुआ नजर आ रहा है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में जिम्बाब्वे इकलौती ऐसी टीम है जिसका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का 100 फीसदी रिकॉर्ड है।

नामीबिया के खिलाफ मैच में भी टीम इंडिया के लिए बना ये संयोग

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया की टीम के खिलाफ खेला था, जिसमें वह 93 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रहे। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाए थे, जिसमें वह 12 के निजी स्कोर पर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। वहीं इसी के साथ एक और संयोग भी देखने को मिला। इससे पहले आईसीसी लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट में सिर्फ तीन बार भारतीय कप्तान स्टंप आउट होकर पवेलियन लौटे थे, जिसमें टीम इंडिया ने फाइनल खेला था और उसमें से 2 बार ट्रॉफी भी जीतने में कामयाब रहे थे।

आईसीसी टूर्नामेंट में स्टंप आउट होने वाले भारतीय कप्तान

  • सौरव गांगुली - बनाम केन्या (साल 2000, चैंपियंस ट्रॉफी)
  • एमएस धोनी - बनाम वेस्टइंडीज (साल 2011, वनडे वर्ल्ड कप)
  • रोहित शर्मा - बनाम न्यूजीलैंड (साल 2025, चैंपियंस ट्रॉफी)
  • सूर्यकुमार यादव - बनाम नामीबिया (साल 2026, टी20 वर्ल्ड कप)*

ये भी पढ़ें

जिम्बाब्वे की जीत ने बदल दिए ग्रुप-बी में सुपर-8 में पहुंचने के सारे समीकरण, ऑस्ट्रेलिया का बाहर होना लगभग तय

ईशान या हार्दिक नहीं, स्टार गेंदबाज ने तोड़ दी नामीबिया की कमर; कप्तान ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल